Home मनोरंजन समाचार कटरीना कैफ और विकी कौशल के बेटे विहान के लिए आलिया भट्ट...

कटरीना कैफ और विकी कौशल के बेटे विहान के लिए आलिया भट्ट ने भेजा स्पेशल गिफ्ट, देखें

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/19/1200x900/ava_1771498379754_1771498389159.jpg

आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अच्छे दोस्त हैं। अब आलिया ने अपनी दोस्त के बेटे विहान के लिए स्पेशल मैसेज दिया है। इस गिफ्ट की फोटो कटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कटरीना कैफ और विकी कौशल पिछले साल नवंबर में पैरेंट्स बने हैं। दोनों का बेबी बॉय हुआ है जिसका नाम उन्होंने विहान लिखा है। फिलहाल कटरीना अपनी मदरहुड लाइफ एंजॉय कर रही हैं और अब न्यू मम्मी को दोस्त और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने स्पेशल गिफ्ट दिया है। हालांकि यह गिफ्ट कटरीना के बेटे के लिए है।

क्या दिया है गिफ्ट

गुरुवार को कटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें आलिया के ब्रांड के बच्चे के कपड़े हैं। इसमें ब्लू कलर का टॉय है उसी कलर के ब्लैंकेट के साथ।

कटरीना ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘थैंक्यू इतने प्यार कडलिस के लिए। बता दें कि कटरीना और आलिया काफी अच्छे दोस्त हैं।’

आलिया और कटरीना अच्छे दोस्त

दोनों साथ में जिम भी करते रहते हैं। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर भी अच्छा बॉन्ड दिखता है।

आलिया ने वैसे इससे पहले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बेबी के लिए भी गिफ्ट भेजा था। उन्होंने कियारा की बेटी के लिए भी कपड़े भेजे थे।

पिछले साल बने पैरेंट्स

खैर कटरीना की बात करें तो वह काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। पिछले साल के शुरुआत में उनके प्रेग्नेंसी की खबरें काफी चर्चा में थीं। लेकिन दोनों ने हमेशा इस पर चुप्पी बनाए रखी। सितंबर में दोनों ने फिर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और नवंबर में दोनों पैरेंट्स बने। जनवरी में फिर दोनों ने बेटे के नाम की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने लिखा था, हमारी रोशनी, विहान कौशल। हमारी प्रार्थनाओं का जवाब। लाइफ खूबसूरत है। हमारी दुनिया बदल गई है।

कटरीना और विकी का प्यार

कटरीना और विकी ने सीक्रेट रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। दोनों के रिलेशन की किसी को भनक ही नहीं हो पाई थी। वहीं 9 दिसंबर 2021 को दोनों ने शादी की थी जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल थे। 4 साल की शादी के बाद दोनों पैरेंट्स बने।

कटरीना-विकी की प्रोफेशनल लाइफ

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विकी कौशल लास्ट फिल्म छावा में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अब वह फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में विकी के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं।

वहीं कटरीना लास्ट फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं जो साल 2024 में नजर आई थीं। कटरीना ने अभी कोई नई फिल्म नहीं साइन की है। वह फिलहाल ब्रेक पर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN