Home व्यापार समाचार कंपनी के मालिक बेच रहे हैं 6.5% हिस्सा, खबर ने मचाई खलबली,...

कंपनी के मालिक बेच रहे हैं 6.5% हिस्सा, खबर ने मचाई खलबली, 7.5% लुढ़का शेयर

32
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हायपर मार्केट चेन ऑपेरट करने वाली कंपनी विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart Ltd) के शेयरों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों का भाव 7.5 प्रतिशत तक टूट गया है। Vishal Mega Mart के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह प्रमोटर्स की तरफ से की जाने वाली शेयरों की बिक्री है।

हायपर मार्केट चेन ऑपेरट करने वाली कंपनी विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart Ltd) के शेयरों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों का भाव 7.5 प्रतिशत तक टूट गया है। Vishal Mega Mart के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह प्रमोटर्स की तरफ से की जाने वाली शेयरों की बिक्री है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के प्रमोटर 14.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं। वो अपना हिस्सा सेकेंड्री मार्केट के जरिए बेचेंगे।

प्रमोटर ग्रुप बेच रहा है हिस्सा

केदारा कैपिटल से जुड़ी कंपनी Samayat Services LLP कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रहा है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार यह प्रमोटर ग्रुप 115 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयरों को बेच रहा है। जोकि गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना में 10 प्रतिशत सस्ता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इस ब्लॉक डील की कीमत 7500 करोड़ रुपये है। बता दें, Samayat Services LLP के पास विशाल मेगा मार्ट का 54.09 प्रतिशत हिस्सा है।

शेयरों में भारी गिरावट

बीएसई में आज शुक्रवार को Vishal Mega Mart के शेयर 118.50 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयर 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 117.80 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गए। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 157.75 रुपये है। और कंपनी का 52 वीक लो लेवल 96.05 रुपये है। विशाल मेगा मार्ट का 52 वीक लो लेवल 55795 करोड़ रुपये का है।

कोटक सिक्योरिटीज और मॉर्गन स्टेनले इंडिया को प्रस्तावित ब्लॉक डील का सलाहकार नियुक्त किया गया है। प्रमोटर की तरफ से बेचा जा रहा शेयर 150 दिन का लॉक इन में होगा।

2024 में आया था आईपीओ

विशाल मेगामार्ट का आईपीओ 2024 में आया था। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित था। तब Samayat Services LLP ने 8000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। जून 2025 में प्रमोटर ग्रुप की तरफ से 10,220 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए।

विशाल मेगा मार्ट की आर्थिक स्थिति कैसी?

दिसंबर तिमाही में विशाल मेगा मार्ट का रेवन्यू 3670 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 17 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का EBITDA भी सालाना आधार पर 605 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, विशाल मेगा मार्ट का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 313 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN