Home  लाइफस्टाइल समाचार ऑरेंज या पीला? कौन सा एग योक होता है हेल्दी, अंडा खरीदने...

ऑरेंज या पीला? कौन सा एग योक होता है हेल्दी, अंडा खरीदने से पहले ये चीजें जरूर कर लें चेक

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

orange or yellow which egg yolk is healthier: पीला या ऑरेंज कौन सा एग योक होता है ज्यादा हेल्दी। जब भी अंडा खरीदें तो इन चीजों को जरूर चेक करें। जिससे आपको अंडा खाने के हेल्दी बेनिफिट्स मिल सकें।

अंडे को प्रोटीन के साथ ही जरूरी न्यूट्रिशन के लिए बेस्ट माना जाता है। काफी सारे लोग मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में अंडा खाना प्रिफर करते हैं। लेकिन सारे फूड्स की तरह ही अंडे में भी आपको मिलावट, आर्टीफिशियल कलर, बैक्टीरिया, जैसी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। अंडे बैक्टीरिया और जर्म्स को काफी तेजी से फैलाते हैं। इसलिए सड़े अंडे की पहचान करना तो जरूरी है है साथ ही ऐसे अंडे लेना जो ना केवल ऑर्गेनिक हों और आपको मैक्सिमम न्यूट्रिशन दें। काफी सारे लोग अंडे के अंदर के पीले भाग को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। काफी सारे अंडों के अंदर का भाग कभी ऑरेंज तो कभी पीला होता है। इसलिए अंडा लेने से पहले जान लें कि दोनों में क्या अंतर है और अंडा खरीदने से पहले किन बातों को जरूर चेक करें।

एग योक कभी पीला तो कभी ऑरेंज क्यों होता है?

एग योक कभी पीला तो कभी ऑरेंज होता है तो इसका कारण मुर्गी का खानपान होता है। जो मुर्गी पिंजड़ों में बंद केवल गेहूं,सोया या कॉर्न खिलाई जाती हैं, उनके अंडे के अंदर का भाग पीला होता है। वहीं जो मुर्गियां बाहर रहती हैं और नेचुरल चीजें जैसे घास, कीड़े, दाने खाती हैं। उनके एग का योग डार्क ऑरेंज कलर का होता है। इन अंडों में नॉर्मल एग से दो गुना ज्यादा ओमेगा 3 होता है। तीन गुना ज्यादा विटामिन ई होता है। यानि न्यूट्रिएंट्स ज्यादा होते हैं। इसलिए अंडे खरीदते समय ज्यादा न्यूट्रिएंट्स के लिए डॉर्क ऑरेंज एग योक वाले अंडे खरीदें।

मार्केट से अंडे लाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • ज्यादा न्यूट्रिएंट्स के लिए पेस्चर रेस्ड लेबल लगे अंडे खरीदने की कोशिश करें।
  • या जिन अंडों पर लिखा हो फ्री रेंज यानी वो मुर्गियां जो बाहर में खुले घूमकर दाने खाती हैं। ऐसी मुर्गियों के अंडे ज्यादा न्यूट्रिशस होते हैं।
  • जिन पर लिखा हो केज फ्री
  • इसका मतलब है कि ऐसी मुर्गियां जो पिंजड़ों में कैद नहीं होतीं और उन्हें नेचुरल सोर्स से खाना खाने को मिलता है।
  • अंडा टूटा हुआ ना हो, जब भी अंडे खरीद रही हों तो चेक कर लें कि कहीं उसमे क्रेक तो नहीं लगा है। इस तरह के अंडे तेजी से बैक्टीरिया को अट्रैक्ट करते हैं ।
  • अंडे खरीदते समय चेक कर लें कि कहीं अंडा सड़ा हुआ तो नहीं है। सड़े अंडे चेक करने का आसान तरीका अंडों पर टॉर्च लगाकर देखना है। फ्रेश अंडे में पीला भाग बिल्कुल साफ नजर आता है।
  • पैकेजिंग को चेक कर लें। अंडे की पैकेजिंग को देख लें। अंडा बगैर फ्रिज के रखा है या फिर उसके छिलके गंदे नजर आ रहे हैं तो इस तरह के अंडे जल्दी कंटामिनेटेड हो जाते हैं और खराब होते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN