Home मनोरंजन समाचार एपस्टीन फाइल्स ने घुमा दिया सिर? दिल दहलाने वाले केस को समझना...

एपस्टीन फाइल्स ने घुमा दिया सिर? दिल दहलाने वाले केस को समझना है तो देखें फैक्ट्स पर बने ये 5 शोज

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/12/1200x900/Jeffery_Epstein_files_1770903627583_1770903627716.jpg

जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी रील्स और खबरें आपका भी दिल दहला रही हैं? अगर आप इससे जुड़े कुछ फैक्ट बेस्ड वेब शोज या डॉक्युमेंट्रीज देखना चाहते हैं तो आपके लिए 5 रेकमेंडेशंस हैं।

अगर आप देश-विदेश की खबरों पर नजर रखते हैं तो एपस्टीन फाइल्स का नाम जरूर पता चल गया होगा। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने जनवरी 2026 में 30 लाख पन्नों से ज्यादा फाइलें जारी की हैं। इनमें तमाम ईमेल, फोटो और रिकॉर्ड शामिल हैं। मामला नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग से जुड़ा है। चर्चा बढ़ने के साथ लोग एपस्टीन फाइल्स लाइब्रेरी सर्च कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर तरह-तरह के दावे, वीडियो और सनसनीखेज पोस्ट वायरल हो रहे हैं। कई यूट्यूब चैनल्स फर्जी विजुअल्स दिखाकर दिल दहलाने वाली कहानियां नरेट कर रहे हैं। बिना सबूत के बड़े नाम भी घसीटे जा रहे हैं। जेफ्री एपस्टीन का मामला सिर्फ एक क्रिमिनल केस नहीं, बल्कि सत्ता, पैसे और सिस्टम की कमजोरियों की एक जटिल कहानी है। अगर आप भी इस केस को समझना चाहते हैं और भारत के दर्शक हैं तो ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर ये डॉक्यू सीरीज देख सकते हैं।

1. जेफ्री एपस्टीन: फिल्थी रिच (Jeffrey Epstein: Filthy Rich)

कहां देखें: नेटफ्लिक्स इंडिया

क्यों देखें: यह 4 एपिसोड की एक डॉक्युमेंट्री सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एपस्टीन ने अपनी अकूत दौलत और रसूख का इस्तेमाल करके एक ‘सेक्स ट्रैफिकिंग’ का साम्राज्य खड़ा किया। भारतीय दर्शकों के लिए यह केस को शुरू से समझने का सबसे बेहतरीन जरिया है। इसमें पीड़ितों के बयान हैं।

2. स्कूप (2024)

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

क्यों देखें: यह फिल्म दिखाती है कि कैसे BBC की महिला पत्रकारों ने अपनी जान दांव पर लगाकर प्रिंस एंड्रयू का वो इंटरव्यू लिया, जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार की जड़ें हिला दी थीं। अगर आप पत्रकारिता और पावर की लड़ाई देखना चाहते हैं, तो इसे मिस न करें।

3. ए वेरी रॉयल स्कैंडल

कहां देखें: (अमेज़न प्राइम वीडियो)
क्यों देखें: यह हाल ही में रिलीज हुई एक मिनी-सीरीज है। इसमें एपस्टीन और प्रिंस एंड्रयू के रिश्तों को और भी गहराई से फिल्मी अंदाज में दिखाया गया है। इसमें एक्टिंग और ड्रामा इतना जबरदस्त है कि आपको लगेगा आप कोई थ्रिलर फिल्म देख रहे हैं।

4. सीक्रेट्स ऑफ प्रिंस एंड्रयू

कहां देखें: एप्पल टीवी/ यूट्यूब

क्यों देखें: अगर आप सिर्फ फैक्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह डॉक्युमेंट्री आपके लिए है। इसमें एपस्टीन की उन ‘फाइलों’ और ईमेल्स का जिक्र है जो कोर्ट में पेश किए गए थे।

5. द प्रिंस एंड एपस्टीन स्कैंडल

कहां देखें: बीबीसी/यूट्यूब

क्यों देखें: यह वही असली ‘न्यूजनाइट’ इंटरव्यू और उससे जुड़ी रिपोर्टिंग है, जिसने असल में प्रिंस एंड्रयू की पब्लिक रॉयल लाइफ को खत्म कर दिया। यह फाइलों की सच्चाई को करीब से देखने का बेहतरीन जरिया है। खास तौर पर उन ‘फ्लाइट लॉग्स’ और तस्वीरों को, जिन्होंने दुनिया की बड़ी और प्रभावशाली हस्तियों को एपस्टीन की संपत्तियों (आइलैंड और घरों) पर मौजूद होने के घेरे में खड़ा कर दिया।

डिसक्लेमर: यह लेख जेफ्री एपस्टीन के चर्चित मामले से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री/फिल्मों की जानकारी देने के लिए। इसमें उल्लिखित किसी भी व्यक्ति के नाम या संदर्भ का अर्थ यह नहीं है कि वे किसी अपराध में दोषी सिद्ध हो चुके हैं। जब तक किसी मामले में अदालत का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक सभी संबंधित व्यक्ति निर्दोष माने जाते हैं। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN