Home राष्ट्रीय समाचार एपस्टीन की सहयोगी गिलेन मैक्सवेल कैसे अर्श से फ़र्श पर पहुंची

एपस्टीन की सहयोगी गिलेन मैक्सवेल कैसे अर्श से फ़र्श पर पहुंची

15
0

Source :- BBC INDIA

जेफ़री एपस्टीन

इमेज स्रोत, Joe Schildhorn/Patrick McMullan via Getty Images

एक घंटा पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन की दोषी सहयोगी गिलेन मैक्सवेल ने सोमवार को अमेरिकी संसद की ओवरसाइट कमेटी के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया.

मैक्सवेल ने टेक्सास की एक जेल से बंद कमरे में वर्चुअल बयान दिया. यहां वो सेक्स ट्रैफ़िकिंग के मामले में 20 साल की सजा काट रही हैं.

रिपब्लिकन हाउस ओवरसाइट कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष जेम्स कोमर ने कहा कि ‘जैसा अनुमान था’, मैक्सवेल ने पांचवें संशोधन का सहारा लिया और चुप रहने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा, “यह साफ़ तौर पर बेहद निराशाजनक है. हमारे पास उनके लिए कई सवाल थे. उन अपराधों के बारे में जो उन्होंने और एपस्टीन ने किए, साथ ही संभावित सह-साजिशकर्ताओं के बारे में भी.”

कोमर ने कहा, “हम सच्चाई तक पहुंचना चाहते हैं ताकि अमेरिकी जनता को सच पता चल सके और सर्वाइवरों को न्याय मिल सके. यही इस जांच का मकसद है.”

मैक्सवेल को 2021 में अपने पूर्व बॉय फ्रेंड एपस्टीन के लिए नाबालिग लड़कियों को फुसलाने और उनका शोषण कराने में सहयोग के आरोप में दोषी ठहराया गया था.

एपस्टीन की 2019 में जेल में मृत्यु हो गई थी.

कौन थीं गिलेन मैक्सवेल?

गिलेन मैक्सवेल

इमेज स्रोत, US DEPARTMENT OF JUSTICE

गिलेन मैक्सवेल का जन्म 25 दिसंबर 1961, यानी क्रिसमस के दिन एक अमीर परिवार में हुआ था. उनके पिता रॉबर्ट मैक्सवेल एक पब्लिशिंग टायकून थे. उनकी मां का नाम बैटी मैक्सवेल था.

गिलेन अपने नौ भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं.

मैक्सवेल पर लगे आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं-नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके यौन शोषण और तस्करी के लिए उन्हें बाल यौन अपराधी फाइनेंसर जेफ़री एपस्टीन तक पहुंचाना.

मैक्सवेल की परवरिश ब्रिटेन के ऑक्सफ़ोर्ड में स्थित हेडिंगटन हिल हॉल में हुई.

गिलेन मैक्सवेल के बचपन के दौरान हेडिंगटन हिल हॉल में भव्य पार्टियाँ हुआ करती थीं, जिनमें राजनेता, मशहूर हस्तियाँ और मीडिया जगत के बड़े नाम शामिल होते थे.

रॉबर्ट मैक्सवेल ने चेकोस्लोवाकिया की एक यहूदी बस्ती में घोर ग़रीबी से अपना सफ़र शुरू किया था. उनके परिवार के ज़्यादातर लोगों की होलोकॉस्ट में हत्या कर दी गई थी और आगे चलकर वे ब्रिटिश सेना के युद्ध नायक बने, फिर पब्लिशिंग के बड़े कारोबारी, लेबर पार्टी के सांसद और अंततः ब्रिटेन के सबसे ज़्यादा बिकने वाले अख़बारों में से एक, डेली मिरर, के मालिक बने.

गिलेन मैक्सवेल

इमेज स्रोत, Getty Images

गिलेन मैक्सवेल की पढ़ाई मार्लबरो कॉलेज और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई, जहां उन्होंने आधुनिक इतिहास और भाषाओं की स्टडी की.

ग्रेजुएशन के बाद मैक्सवेल के पिता ने उन्हें अपने स्वामित्व और अध्यक्षता वाले फ़ुटबॉल क्लब ऑक्सफ़ोर्ड यूनाइटेड में डायरेक्टर नियुक्त किया और साथ ही कॉरपोरेट गिफ़्ट सप्लाई करने वाली उनकी अपनी कंपनी भी शुरू करवाई.

जनवरी 1991 में, उनके पिता ने न्यूयॉर्क डेली न्यूज़ अख़बार का अधिग्रहण किया और गिलेन को अपने प्रतिनिधि के रूप में उसके मुख्यालय भेजा.

यहीं से उन्होंने मैनहट्टन के सोशल सर्किल में एंट्री ली.

लेकिन उसी वर्ष नवंबर में उनकी दुनिया उलट गई. उनके पिता कैनरी द्वीपों के पास अपनी यॉट के डेक से गायब हो गए और बाद में उनका शव समुद्र में तैरता हुआ मिला.

गिलेन मैक्सवेल अपने पिता की मौत से पूरी तरह टूट चुकी थीं.

जेफ़री एपस्टीन के साथ गिलेन मैक्सवेल (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Reuters

2005 में एक 14 साल की लड़की के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि एपस्टीन ने उनकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न किया है, और तीन साल बाद उसे 18 महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई.

रिहा होने के बाद उसके ख़िलाफ़ आरोपों की बाढ़ आ गई. उस पर लड़कियों के एक “विशाल नेटवर्क” को यौन शोषण के लिए चलाने का आरोप लगा.

2019 में उसे सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में फिर गिरफ़्तार किया गया. उसके एक महीने बाद वो अपनी जेल की कोठरी में मृत पाया गया.

स्वाभाविक तौर पर इसके बाद अधिकारियों का ध्यान मैक्सवेल की ओर गया.

गिलेन मैक्सवेल का एपस्टीन के साथ रिश्ता दोनों के लिए ‘फ़ायदेमंद’ था.

वो उसे अपने अमीर और ताक़तवर दोस्तों से मिलवाती थीं, वहीं एपस्टीन के पास इतना पैसा था कि वो मैक्सवेल को वो जीवनशैली दे सके जिसकी वो आदी हो चुकी थीं.

मुक़दमे के दौरान, दोनों की नज़दीकियों पर ज़ोर देने के साथ-साथ अभियोजकों ने यह भी कहा कि मैक्सवेल “एप्स्टीन से मिलने के पहले ख़ास तौर पर बहुत अमीर नहीं थी.”

दरअसल, पिता की मौत के बाद जब वह न्यूयॉर्क लौटी, तो ख़बरें थीं कि वह रियल एस्टेट में काम कर रही थी और 2,000 डॉलर (करीब 1,500 पाउंड) महीने के अपार्टमेंट में रह रही थी.

लेकिन ये रिश्ता कब शुरू हुआ, कितने समय चला और इसे ठीक-ठीक किस तरह परिभाषित किया जाए, ये सभी बातें उस मुक़दमे में विवाद का विषय रहीं.

अपने पिता रॉबर्ट मैक्सवेल की तस्वीर लिए गिलेन मैक्सवैल (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Getty Images

मैक्सवेल के मुक़दमे में चार आरोप 1994 से 1997 के दौर से जुड़े थे, जब अभियोग पत्र में कहा गया कि वह एपस्टीन की सबसे क़रीबी सहयोगियों में शामिल थीं और उनके साथ “घनिष्ठ संबंध” में भी थीं.

2000 के दशक तक मैक्सवेल का नाम एक और कारोबारी, टेड वेट, के साथ जोड़ा गया.

लेकिन फिर भी वो एपस्टीन के लिए ही काम करती रहीं. 2003 में एपस्टीन ने मैक्सवेल को अपनी “सबसे अच्छी दोस्त” बताया.

अभियोजकों ने मैक्सवेल और एपस्टीन की जिन निजी तस्वीरों को जारी किया उनसे भी संकेत मिलता है कि दोनों क़रीब बने रहे.

अदालती दस्तावेज़ों में पाम बीच स्थित एपस्टीन की हवेली के पूर्व कर्मचारियों ने उन्हें घर की प्रबंधक बताया, जो स्टाफ की निगरानी करती थीं, वित्तीय मामलों को देखती थीं और सोशल कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाती थीं.

अभियोजन पक्ष ने उनकी नज़दीकी को उनके शोषण के पैटर्न में एक अहम कारक बताया.

उन पर आरोप लगा कि गिलेन मैक्सवेल एपस्टीन के लिए पीड़ितों की तलाश करती थीं और उन्हें फँसाती/तैयार करती थीं. दिसंबर 2021 में जूरी ने उन्हें छह में से पाँच आरोपों में दोषी ठहराया- जिनमें सबसे गंभीर आरोप, एक नाबालिग की सेक्स ट्रैफिकिंग, भी शामिल था.

उन्हें जुलाई 2020 में, अमेरिका के न्यू हैम्पशायर राज्य में स्थित उनकी हवेली से ग़िरफ़्तार किया गया.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

SOURCE : BBC NEWS