Home टेक न्यूज़ एक बार चार्ज, 3 दिन आराम! अब तक की सबसे बड़ी 9000mAh...

एक बार चार्ज, 3 दिन आराम! अब तक की सबसे बड़ी 9000mAh बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर के साथ 7 अप्रैल को आ रहा OnePlus Nord 6

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वनप्लस का नया मिड रेंज फोन OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट अब कन्फर्म हो गई है। यह फोन भारत में 7 अप्रैल को दस्तक देगा। इस फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और 165FPS गेमिंग सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus Nord 6 Launch Date: वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फोन 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा और खास बात यह है कि इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए जा रहे हैं जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं। यह एक ऐसा फोन होगा जो गेमिंग, बैटरी और परफॉर्मेंस में दमदार है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 165FPS तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट करेगा, जो इस प्राइस रेंज में पहली बार देखने को मिलेगा। इसके अलावा, फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यानी बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म हो जाएगा।

OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट, टाइम, कलर वैरिएंट और उपलब्धता

OnePlus Nord 6 को भारत में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन पर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही बताते चलें की लीक्स के मुताबिक वनप्लस नॉर्ड 6 के बेस वेरिएंट की कीमत 34,999 से 40,000 रुपए के बीच हो सकती है। डिजाइन की बात करें तो OnePlus Nord 6 प्रीमियम लुक के साथ आएगा। यह फोन Holographic Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा, जो इसे स्टाइलिश बनाते हैं।

OnePlus Nord 6 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी ताकत इसका Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन CPU, GPU और AI परफॉर्मेंस में पहले फोन्स के मुकाबले काफी आगे है। इसका AnTuTu स्कोर भी काफी हाई बताया जा रहा है।

यह फोन खासकर गेमिंग लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। OnePlus Nord 6 में 165FPS तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे गेमिंग का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा। BGMI, Call of Duty Mobile और Free Fire जैसे गेम्स इसमें बिना लैग के स्मूद चलेंगे। इसके साथ ही फोन में टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे गेम खेलते समय कंट्रोल और भी सटीक रहेगा।

फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, इसमें हाई ब्राइटनेस मोड और HDR सपोर्ट भी मिलता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है और वीडियो देखने का मजा बढ़ जाता है।

OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी मानी जा रही है। एक बार चार्ज करने पर यह फोन करीब 3 दिन तक चल सकता है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह जल्दी चार्ज हो जाता है।इसके अलावा, इसमें bypass charging फीचर भी दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान बैटरी को ज्यादा गर्म होने से बचाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN