Home व्यापार समाचार एक खबर से इस शेयर में आई तेजी, खरीदने की मची लूट,...

एक खबर से इस शेयर में आई तेजी, खरीदने की मची लूट, 5% चढ़ा भाव

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

Bondada Engineering Ltd Share: सोमवार बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई पर 5% चढ़कर ₹354.80 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए।

Bondada Engineering Ltd Share: बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में आज सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई पर 5% चढ़कर ₹354.80 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए। हालांकि, बाद में थोड़ी मुनाफावसूली हुई और दोपहर 1:48 बजे यह शेयर करीब 3.3% की बढ़त के साथ ₹349.25 पर ट्रेड करता दिखा। शेयरों में यह उछाल कंपनी की बड़ी कारोबारी उपलब्धि के बाद आया है, जिसने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

दरअसल, बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कुल 69.51 मेगावॉट पीक (MWp) के सोलर पावर प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक कमीशन किया है। कंपनी ने 9 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि जनवरी 2026 में ये प्रोजेक्ट्स पैराडाइम आईटी, महागेनको और एनएलसी इंडिया लिमिटेड के लिए पूरे किए गए। ये सोलर प्रोजेक्ट्स महाराष्ट्र के हिंगोली, अचलपुर, भुसावल और वाजियापुर जैसे इलाकों में, वहीं तमिलनाडु के नेवेली में लगाए गए हैं।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी का कहना है कि इन सभी प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करना उसकी मजबूत तकनीकी क्षमता, अनुशासित कामकाज और गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बिना किसी रुकावट के प्रोजेक्ट्स को हैंडओवर किया गया, जिससे क्लाइंट्स की सभी ज़रूरतें पूरी हो सकीं। बोंडाडा इंजीनियरिंग के मुताबिक, यह उपलब्धि भारत के नेशनल रिन्यूएबल एनर्जी मिशन में कंपनी के योगदान को भी उजागर करती है और उसे रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एक भरोसेमंद और स्केलेबल EPC पार्टनर के रूप में मजबूत करती है। आगे कंपनी अपने रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो को और विस्तार देने पर फोकस कर रही है।

कंपनी का प्रदर्शन शानदार

कमाई के मोर्चे पर भी कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। दिसंबर 2025 तिमाही (Q3FY26) में बोंडाडा इंजीनियरिंग का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू साल-दर-साल 89.4% बढ़कर ₹712.28 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹376.05 करोड़ था। वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा 119.1% उछलकर ₹54.2 करोड़ हो गया। EBITDA भी 121.5% की बढ़त के साथ ₹84.98 करोड़ रहा और मार्जिन 11.9% तक पहुंच गया। मजबूत नतीजों और सोलर प्रोजेक्ट्स की सफलता ने शेयर में तेजी को और सहारा दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN