Home  लाइफस्टाइल समाचार एक्सपर्ट ने बताईं हार्ट अटैक के खतरे को कम करने वाली 5...

एक्सपर्ट ने बताईं हार्ट अटैक के खतरे को कम करने वाली 5 आदतें, कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है तो जरूर जाने

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत में पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के ममालों में चिंताजनक बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए एक्सपर्ट ने 5 तरीकों  के बारे में बताया है जिन्हें आप भी अपना सकते हैं। 

आजकल लोग एक दूसरे से आगे निकलने के लिए दिन-रात भूलकर खूब मेहनत कर रहे हैं लेकिन इस भागदौड़ में वह जिंदगी की रेस से हार रहे हैं। अपना ख्याल न रखना और खुद को होने वाली दिक्कतों को इग्नोर करने की वजह से छोटी बीमारियां कब बड़ी हो जाती हैं पता ही नहीं लगता। इन दिनों हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और कम उम्र में दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण बहुत से लोगों की दर्दनाक मौतों के मामले भी सामने आ रहे हैं। हार्ट में किसी दिक्कत को रिवर्स करने या फिर हार्ट डैमेज को ठीक करने के लिए इंस्टाग्राम पर डॉ. अदितिज धामिजा ने 5 आदतों के बारे में बताया है जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करने और डैमेज हार्ट को रिवर्स करने में मदद कर सकती हैं।

1) डायट से करें शुरुआत

हम सभी जानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए सही खाना बहुत जरूरी है। हेल्दी हार्ट के लिए भी अगर आप अच्छी आदतों को अपना रहे हैं तो सबसे पहले डायट से शुरुआत करें। हाई प्रोटीन और लो सैचुरेटेड फैट्स वाली डायट आपकी हार्ट हेल्थ को सेफ रखेगी।

2) हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज

आज कल के बिजी लाइफ में हर कोई रुपये कमाने और अपने काम को पूरा करने के लिए दौड़ रहा है। ऐसे में खुद की फिटनेस को लोग इग्नोर कर रहे हैं। हार्ट अटैक से बचने के लिए दूसरी चीज जो बहुत जरूरी है जिसे लोग मिस कर देते हैं वो है एक्सरसाइज। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर हफ्ते में आप 150 मिनट के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो एएचए के मुताबिक आप हार्ट अटैक का खतरा काफी कम कर सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा फायदा वेट ट्रेनिंग करने पर मिलेगा।

3) कम से कम 6 घंटे की नींद

नींद से आपकी कई समस्याएं ठीक हो सकती हैं लेकिन अच्छे से ना सोने के कारण भी हार्ट अटैक का खतरा बहुत बढ़ जाता है। कम से कम 6 घंटे की नींद तो रोज लें।

4) समय-समय पर करवाएं जांच

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि कुछ टेस्ट होते हैं जो हर किसी को रेगुलर करवाने चाहिए। जिसमें ब्लड टेस्ट, बीपी टेस्ट के अलावा एपीओबी या एलपी(ए), एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल की जांच शामिल हैं। इन्हें समय-समय पर करवाने से पता रहता है कि आपके शरीर में क्या चल रहा है।

5) स्मोकिंग छोड़ें

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर ये आदत भारत के लोगों ने आज ही अपना ली तो आधे हार्ट अटैक के मामले गायब हो जाएंगे। दरअसल, रिसर्च एक ही चीज कहती है कि हार्ट अटैक का रिस्क सबसे ज्यादा कम आपका उस दिन होगा जिस दिन आप स्मोकिंग छोड़ देंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN