Home मनोरंजन समाचार एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन, सलमान खान के साथ कर चुकी हैं...

एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन, सलमान खान के साथ कर चुकी हैं काम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/17/1200x900/parv_1771337133329_1771337170650.jpg

कई टीवी शोज और फिल्मों में काम करने वालीं प्रवीना देशपांडे का निधन हो गया है। 60 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस काम को लेकर काफी एक्टिव रहती थीं।

हिंदी और मराठी एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 17 फरवरी 2026 को इस दुनिया को छोड़ गिया। साल 2019 से प्रवीना की तबीयत खराब चल रही थी। एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार भी मंगलवार को ही किया गया। प्रवीना के बारे में बता दें कि उन्होंने थिएटर, फिल्में, टीवी शोज और वेब सीरीज में काम किया है।

किस बीमारी से थीं पीड़ित

प्रवीना के परिवार के मुताबिक एक्ट्रेस का मायलोमा बीमारी की वजह से निधन हो गया। सोशल मीडिया पर प्रवीना के निधन की जानकारी तेजी से वायरल हो रही है। दोपहर 3 बजे एक्ट्रेस का अंधेरी, ईस्ट, मुंबई के चकाला पारसीवाड़ा स्थित एक हिंदू श्मशान घाट में दोपहर 3 बजे किया गया।

लास्ट हक में आई थीं नजर

कुछ दिनों पहले आई इमरान हाशमी की वेब सरीजी तस्करी में वह नजर आई थीं। हक, प्रवीना की लास्ट स्क्रीन अपीयरेंस थी। इस सीरीज को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था।

प्रवीना का करियर और उनकी फिल्में

प्रवीना देशपांडे कई दशक से काम कर रही हैं। वह ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी इंडस्ट्री में भी काम कर रही हैं। वह सलमान खान की फिल्म रैडी में भी काम कर चुकी हैं। भले ही उनका सपोर्टिंग रोल था, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। वह इसके अलावा जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक विलन और रिया चक्रवर्ती की फिल्म जलेबी में भी काम कर चुकी हैं।

प्रवीना के टीवी शो

वह घर एक मंदिर, कुमकुम, करण अपना-अपना, कुल्फी कुमार बाजेवाला जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में ‘द फैमिली मैन’ के सीजन 3 की शूटिंग भी पूरी की थी, जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी के किरदार की मां की भूमिका निभाई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN