Source :- LIVE HINDUSTAN
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है और अपनी अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यूपी के कई जिले अपनी खासियत के लिए मशहूर हैं, वैसे ही एक जिला चादर के लिए जाना जाता है। चलिए बताते हैं किस जिले की चादरें मशहूर हैं और क्यों?
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जिसके अंदर कई जिले आते हैं। उत्तर प्रदेश का हर शहर अपनी अलग खासियत और पहचान के लिए जाना जाता है। यूपी में बनारस का पान, लखनऊ का चिकन, कानपुर का चमड़ा, बरेली का झुमका, फिरोजाबाद की चूड़ियां मशहूर है, वैसे ही एक शहर है जो चादरों के लिए जाना जाता है। जी हां, इस शहर की चादरें सस्ती, सुंदर और टिकाऊ होती है। लोग दूर-दूर से यहां चादर खरीदने आते हैं। अगर आप अब तक नहीं समझ पाए हैं कि हम किस शहर के बारे में बात करे रहे हैं, तो चलिए आपको इस शहर के बारे में विस्तार से बताते हैं। अगर आप इस शहर में कभी घूमने जाएं, तो बिना चादर लिए न आए।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
कौन सा शहर
कानपुर और प्रयागराज के बीच में पड़ता है खूबसूरत शहर फतेहपुर, जहां पर आप ट्रेन-बस से पहुंच सकते हैं। उत्तर प्रदेश का शहर फतेहपुर कपड़ा उद्योग और चादर के लिए जाना जाता है। यहां पर चादर बनाई जाती है, जिसमें अलग-अलग कला और डिजाइन की छपाई भी होती है। यहां के लोगों को पुराना पेशा है चादर बनाना। कई लोग इस पेशे को अपना खानदानी कारोबार समझकर आगे बढ़ा रहे हैं। यहां के लोग पारंपरिक हस्तशिल्प और बुनाई के काम में अच्छे रहे हैं। फतेहपुर में चादर बनाने का काम कई दशकों से होता आ रहा है। यहां के कारीगर घरों और छोटे उद्योगों में करघों (लूम) की मदद से चादरें तैयार करते हैं।
कम कीमत
फतेहपुर में चादरों के दाम 300 से शुरू होते हैं लेकिन ये चादरें बेहतरीन डिजाइन के साथ बनाई गई होती है। यहां के कारीगर सिर्फ अपनी मेहनत के पैसे लेते हैं, वही चादरें शहर में 500-600 रुपये में बिकती हैं। यहां पर चादर बनाने की वजह से ही लोगों को रोजगार मिल रहा है। यही कारण है कि यहां पर खूब सारी चादरें बनाकर अन्य शहरों और राज्यों में भेजी जाती हैं। त्योहारों और शादी के सीजन में फतेहपुर की चादरों की काफी डिमांड रहती है।
फ्लोरल प्रिंट है फेमस
फतेहपुर की चादरों में खासतौर पर फ्लोरल प्रिंट वाली चादर मशहूर है, जिसे खरीदने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। फ्लोरल और संस्कृति पैटर्न वाली चादरें यहां की खास मानी जाती हैं। सरकार ने भी फतेहपुर को चादरों का शहर घोषित किया है। यहां हर साल लाखों की संख्या में चादर बनती है। अगर आप कभी फतेहपुर जाए, तो वहां की चादर जरूर खरीदें। यहां की चादर लंबे समय तक फटती या रंग नहीं छोड़ती है। ये सबसे टिकाऊ चादरें मानी जाती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN
