Home विश्व समाचार ईरान से बहुत जल्द निकलेंगे, फिर लौटेंगे; आखिर ट्रंप के दिमाग में...

ईरान से बहुत जल्द निकलेंगे, फिर लौटेंगे; आखिर ट्रंप के दिमाग में चल क्या रहा?

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। बुधवार को रॉयटर्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका बहुत जल्द ईरान से बाहर निकल जाएगा और जरूरत पड़ने पर कुछ जगहों पर कार्रवाई के लिए वापस लौट सकता है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। बुधवार को रॉयटर्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका बहुत जल्द ईरान से बाहर निकल जाएगा और जरूरत पड़ने पर कुछ जगहों पर कार्रवाई के लिए वापस लौट सकता है। यह बयान उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करने से कुछ घंटे पहले दिया। इस दौरान ट्रंप ने नाटो पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि गठबंधन ईरान में अमेरिकी उद्देश्यों के लिए समर्थन नहीं दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह नाटो से अमेरिका को वापस बुलाने के विकल्प पर ‘पूरी तरह से’ विचार कर रहे हैं।

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि ईरान युद्ध कब समाप्त माना जाएगा? इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि मैं आपको ठीक-ठीक तारीख नहीं बता सकता… हम बहुत जल्द इससे बाहर निकल जाएंगे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई ने सुनिश्चित कर दिया है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि उनके पास परमाणु हथियार नहीं होंगे क्योंकि वे अभी इसके काबिल नहीं हैं। फिर मैं चला जाऊंगा और सबको अपने साथ ले जाऊंगा। अगर जरूरत पड़ी तो हम वापस आकर छिटपुट हमले कर सकते हैं।

युद्धविराम चाहता है ईरान

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके द्वारा अमेरिकी जनता को संबोधित करने से पहले ईरान के राष्ट्रपति युद्धविराम चाहते हैं। ट्रंप ने यह दावा अपनी ‘ट्रुथ सोशल’ पर किया। ट्रंप ने ‘ईरान के नये शासन के राष्ट्रपति’ शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि ईरान में राष्ट्रपति बदले नहीं हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि युद्धविराम तभी होगा जब होर्मुज जलडमरूमध्य ‘खुला, सुरक्षित और बाधारहित’ होगा। उन्होंने आगे लिखा कि तब तक हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर रहे हैं, या जैसा लोग कहते हैं, उसे वापस पाषाण युग में भेज रहे हैं।

हालांकि ट्रंप के इस पोस्ट पर ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार देर रात अल जजीरा के साथ एक साक्षात्कार में लड़ाई जारी रखने की तेहरान की तत्परता का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि आप ईरान की जनता से धमकियों और समयसीमा की भाषा में बात नहीं कर सकते। हम आत्मरक्षा के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN