Home विश्व समाचार ईरान में प्रदर्शन करने वालों के लिए मैंने भेजी थीं बंदूकें, लगता...

ईरान में प्रदर्शन करने वालों के लिए मैंने भेजी थीं बंदूकें, लगता है…ट्रंप ने खोला कौन सा राज

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने ईरान के प्रदर्शनकारियों को हथियार दिए हैं। ट्रंप ने कहाकि ईरान में सत्ता परिवर्तन के दौरान यह हथियार दिए गए थे। उन्होंने बताया कि कुर्द लड़ाकों के हाथों यह हथियार भिजवाया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने ईरान के प्रदर्शनकारियों को हथियार दिए हैं। ट्रंप ने कहाकि ईरान में सत्ता परिवर्तन के दौरान यह हथियार दिए गए थे। उन्होंने बताया कि कुर्द लड़ाकों के हाथों यह हथियार भिजवाया गया था। लेकिन ऐसा लगता है कि कुर्द लड़ाकों ने इन्हें अपने ही पास रख लिया। ट्रंप के मुताबिक इस दौरान बड़ी संख्या में बंदूकें भेजी गई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बातें फॉक्स न्यूज के साथ टेलीफोनिक इंटरव्यू में कहीं। आइए जानते हैं कि कुर्द कौन हैं और वह ईरान के खिलाफ कितने अहम हैं।

दुनिया भर में 30 मिलियन
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में कुर्द समुदाय की तरफ इशारा कर रहे थे। यह करीब 30 मिलियन आबादी वाला समुदाय है और दुनिया के सबसे बड़े बिना राज्य वाले जातीय समूहों में से एक है। यह तुर्की, इराक, ईरान और सीरिया में रहते हैं। कुर्द समुदाय की अपनी भाषा हैं, जिनकी अलग-अलग बोलियां हैं। इनमें अधिकांश सुन्नी मुस्लिम हैं। कई कुर्द मिलिटेंट समूहों को ईरान में आतंकवादी संगठन माना गया है।

ईरान में कितनी आबादी
अगर ईरान की बात करें तो यहां पर नौ मिलियन कुर्द हैं। हालांकि, कई कुर्द विद्रोही समूहों को तेहरान द्वारा आतंकवादी संगठन बताया गया है। कई कुर्द समूहों ने हालिया वर्षों में खासतौर पर अपने इराकी मेजबानों के राजनीतिक दबाव में हथियारबंद गतिविधियों से दूरी बनाई है। हालांकि, मध्य पूर्व युद्ध के बाद से, तेहरान ने बार-बार इराक में कुर्द लड़ाकों के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। ईरान का आरोप है कि कुर्द पश्चिमी देशों और इजरायल का समर्थन करते हैं।

कुर्द पर क्या कहते हैं ट्रंप
ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध के दौरान, ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक संभावित कुर्द हमले की बात की थी। कुर्द विद्रोह की संभावनाओं पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि मुझे लगता है कि यह अद्भुत है कि वे यह करना चाहते हैं। मैं इसका पूरी तरह से समर्थन करूंगा। हालांकि कुछ दिनों के बाद ट्रंप ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि कुर्द ईरान के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू करें।

और क्या दावा किया
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि सत्ताविरोधी आंदोलन के दौरान ईरान की सरकार ने 45 हजार लोगों को मार डाला। हालांकि प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों का कोई निश्चित आंकड़ा नहीं है। कुछ कार्यकर्ता 7000 तो कुछ 30 हजार लोगों के मारे जाने का दावा करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN