Home विश्व समाचार ईरान मजबूत, ट्रंप के पास बेइज्जती से बचने का अब एक ही...

ईरान मजबूत, ट्रंप के पास बेइज्जती से बचने का अब एक ही विकल्प; पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मैकग्रेगर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस वक्त ईरान मजबूत स्थिति (ड्राइवर की सीट) में है। राष्ट्रपति ट्रंप के पास अब बस एक ही उम्मीद बची है, क्योंकि उनके सामने देश और दुनिया भर में अपमानित होने की पूरी संभावना है।

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री डगलस मैकग्रेगर का मानना है कि जारी युद्ध में ईरान बढ़त हासिल किए हुए है। साथ ही उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास विकल्प खत्म हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मध्यस्थ के तौर पर पाकिस्तान के नाम की चर्चा पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि ट्रंप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनना चाहिए।

इंडिया टुडे से बातचीत में मैकग्रेगर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस वक्त ईरान मजबूत स्थिति (ड्राइवर की सीट) में है। राष्ट्रपति ट्रंप के पास अब बस एक ही उम्मीद बची है, क्योंकि उनके सामने देश और दुनिया भर में अपमानित होने की पूरी संभावना है। उनकी आखिरी कोशिश यह हो सकती है कि वह ईरानी सरकार और वहां की जनता पर इतनी भारी मात्रा में विस्फोटकों और सैन्य शक्ति का इस्तेमाल करें कि वे घुटने टेकने पर मजबूर हो जाएं।’

जापान का दिया उदाहरण

उन्होंने कहा, ‘हमने यही सब (भारी बमबारी) 1945 में जापानियों के साथ भी किया था, लेकिन वह काम नहीं आया। जापान की स्थिति बदलने के लिए अंततः परमाणु विकल्प का सहारा लेना पड़ा था। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमला वह परिणाम नहीं देगा जो राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं। वह चाहते हैं कि वह वहां खड़े हों और ईरानी राष्ट्र उनके सामने आत्मसमर्पण कर दे। मुझे ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है।’

क्या हो सकता है ट्रंप का अगला प्लान

पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने पांच दिनों के सीजफायर के प्रस्ताव पर भी बात की। उन्होंने संभावनाएं जताई हैं कि ईरान के खिलाफ अमेरिका बड़े हवाई अभियान की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘अभी हम जो देख रहे हैं, वह हवाई शक्ति का एक बहुत बड़ा जमावड़ा है। इसे एक बेहद कड़ा करने के लिए तैयार किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप और उनके करीबी सलाहकारों को यह उम्मीद है कि इस हमले से ईरानी राज्य पूरी तरह बिखर जाएगा और इस तरह यह युद्ध समाप्त हो जाएगा।’

रणनीति पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा, ‘यह द्वितीय विश्व युद्ध वाली पुरानी सोच का सबसे बुरा उदाहरण है। जबकि ईरान की शक्ति 21वीं सदी के आधुनिक युद्ध का रूप है, जिसमें मिसाइलें और मानवरहित सिस्टम शामिल हैं। यह सब अंतरिक्ष निगरानी से जुड़ा हुआ है, जो लगातार और बिना किसी रुकावट के काम करती है।’

और तेज होगा संघर्ष?

मैकग्रेगर ने विराम खत्म होने के बाद युद्ध और तेज होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा, ‘सीजफायर खत्म होने के बाद, बड़ा हवाई अभियान शुरू होगा।’ उन्होंने कहा, ‘ट्रंप अच्छे नतीजों की उम्मीद में हैं, लेकिन उन्हें मिलेंगे नहीं।’ उन्होंने कहा कि ट्रंप का लक्ष्य अब बड़ी जीत हासिल करना नहीं, बल्कि बेहतर राजनीतिक छवि तैयार करना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN