Home विश्व समाचार ईरान ने होर्मुज के रास्ते दो LPG जहाजों को भारत जाने की...

ईरान ने होर्मुज के रास्ते दो LPG जहाजों को भारत जाने की दी इजाजत, इंडिया को बताया था दोस्त

31
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

युद्ध की वजह से जारी एलपीजी संकट के बीच भारत को ईरान से बड़ी राहत मिली है। ईरान ने दो एलपीजी जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत जाने की इजाजत दे दी है। इससे माना जा रहा है कि कुछ हद तक एलपीजी संकट दूर हो सकता है।

ईरान-अमेरिका में जारी युद्ध के बीच भारत को शुक्रवार को बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। ईरान से लगातार संपर्क और बातचीत के बीच भारत के झंडे वाले दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से गुजरने की इजाजत मिल गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस मामले में सीधी जानकारी रखने वाले चार सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। इन जहाजों को रास्ता मिलने से देश में एलपीजी संकट को कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि भारत में ईरानी राजदूत ने भारत को अपना दोस्त बताया था। न्यूज एजेंसी के दो सूत्रों और लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के डेटा के अनुसार, एक कच्चे तेल का टैंकर शनिवार को भारत पहुंचने की उम्मीद है। यह टैंकर एक मार्च के आसपास होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हुए सऊदी अरब का तेल लेकर आ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

SOURCE : LIVE HINDUSTAN