Home विश्व समाचार ईरान जंग पर पाक PM ने फिर थपथपाई अपनी पीठ, दो प्यादों...

ईरान जंग पर पाक PM ने फिर थपथपाई अपनी पीठ, दो प्यादों का भी जिक्र; पर नतीजा ‘निल बट्टे सन्नाटा’

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने अपने दो प्यादों खासकर विदेश मंत्री इशाक डार और फील्ड मार्शल मुनीर के प्रयासों की सराहना की और शांति लाने के प्रयासों में भूमिका निभाने के लिए उनकी तारीफ़ की।

पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने ईरान जंग को रुकवाने की दिशा में अपनी मध्यस्थता का कोशिशों पर एक बार फिर शेखी बघारी है और कहा है कि पाकिस्तान कूटनीति और बातचीत के ज़रिए पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच तनाव कम करने के लिए लगातार काम कर रहा है। शरीफ ने गुरुवार को ये बातें कहीं। शहबाज़ ने ये बातें एक उच्च-स्तरीय बैठक में कहीं, जिसमें रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, चारों प्रांतों के मुख्यमंत्री, संघीय मंत्री और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो-ज़रदारी भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, “इस क्षेत्र में युद्ध की लपटें अभी बुझी नहीं हैं; हालाँकि, सभी पक्षों के मित्र के तौर पर, पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए लगातार काम कर रहा है, और विभिन्न स्तरों पर बातचीत तथा कूटनीतिक प्रयासों में लगा हुआ है।” उन्होंने चल रहे संघर्ष के कारण होने वाली मौतों और तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हम इस चल रहे संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं, और कई मौकों पर हमने इन मौतों पर संवेदनाएँ भी व्यक्त की हैं।”

दो प्यादों इशाक डार और आसिम मुनीर की तारीफ

प्रधानमंत्री ने अपने दो प्यादों खासकर विदेश मंत्री इशाक डार के प्रयासों की सराहना की और शांति लाने के प्रयासों में भूमिका निभाने के लिए दूसरे प्यारे शख्स फील्ड मार्शल मुनीर की भी तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नेताओं के बेहतरीन प्रयासों के कारण, दो जहाज़ जो होर्मुज़ के समुद्री मार्ग में फँस गए थे, वहाँ से निकल पाए, जबकि हाल ही में 20 अन्य जहाज़ भी सफलतापूर्वक वहाँ से गुज़र गए। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर युद्ध के असर को स्वीकार किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सरकार इन चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करके इस असर को कम करने के उपाय किए हैं।

129 अरब रुपये का एक व्यापक सुरक्षा कवच

शरीफ ने कहा, “सामूहिक प्रयासों के ज़रिए, हमने अपनी अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए 129 अरब रुपये का एक व्यापक सुरक्षा कवच प्रदान किया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सबसे ज़रूरी क्षेत्र सुचारू रूप से काम करते रहें।” उन्होंने कहा कि गरीबों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कृषि तथा सार्वजनिक परिवहन को बचाना एक सामूहिक ज़िम्मेदारी है, और उन्होंने अमीरों से भी इसमें अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। इससे पहले, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान को पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के व्यापक और स्थायी समाधान के लिए अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक बातचीत की मेज़बानी करने और उसमें मदद करने का सम्मान प्राप्त होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN