Home विश्व समाचार ईरान के सैन्य ठिकानों के पास भीषण आग, अमेरिका से तनाव के...

ईरान के सैन्य ठिकानों के पास भीषण आग, अमेरिका से तनाव के बीच धमाके की खबर; कुछ बड़ा हुआ क्या?

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान की राजधानी तेहरान के पास पारंद इलाके में भीषण आग लग गई है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि आग के कारण इलाके में काला धुआं का गुबार उठ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस क्षेत्र से उठते धुएं के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान के पास पारंद इलाके में भीषण आग लग गई है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि आग के कारण इलाके में काला धुआं का गुबार उठ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस क्षेत्र से उठते धुएं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। आग लगने वाली जगह तेहरान प्रांत में कई सैन्य और रणनीतिक स्थलों के निकट है। बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों को विस्फोट जैसी आवाजें भी सुनाई दी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

ईरान के सरकारी मीडिया आईआरआईबी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को तेहरान प्रांत के पारंद शहर में एक इमारत के ऊपर से धुआं उठता देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में आसमान में घना काला धुआं फैलता दिख रहा है। अभी तक हताहतों या किसी बड़े नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सरकारी मीडिया ने पारंद अग्निशमन विभाग के हवाले से कहा कि शहर के पास दिख रहा काला धुआं पारंद नदी के किनारे उगी सरकंडों (रीड्स) में लगी आग के कारण है।

विभाग ने आगे बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। यह घटना हाल के हफ्तों में तेहरान के आसपास हुई कई रहस्यमयी विस्फोटों और आग की घटनाओं के बाद सामने आई है, जिनमें से कई की ईरानी अधिकारियों ने पूरी जानकारी की पुष्टि नहीं की है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है।अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत और कूटनीति के असफल होने की स्थिति में संभावित टकराव के जोखिम के बीच अपनी सैन्य उपस्थिति को मजबूत कर रहा है। इधर एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव कुछ ही दिनों या हफ्तों में शुरू हो सकता है और यह एक बड़े पैमाने पर, कई हफ्तों तक चलने वाले अभियान में बदल सकता है।

एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, वाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले हफ्तों में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की संभावना 90 प्रतिशत तक है। एक ट्रंप सलाहकार ने कहा कि बॉस अब तंग आ चुके हैं… मुझे लगता है कि अगले कुछ हफ्तों में 90% संभावना है कि हम कार्रवाई देखेंगे।

दूसरी ओर ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में कहा कि अमेरिकी लगातार कहते रहते हैं कि उन्होंने ईरान की ओर एक युद्धपोत भेजा है। बेशक, युद्धपोत एक खतरनाक सैन्य उपकरण है। लेकिन उस युद्धपोत से ज्यादा खतरनाक वह हथियार है जो उसे समुद्र की तलहटी में भेज सकता है। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया की सबसे ताकतवर सेना को भी कभी-कभी इतनी जोरदार चोट लग सकती है कि वह फिर उठ न सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN