Home विश्व समाचार ईरान के खिलाफ अमेरिका ने उतारे B2 विमान, बम की बारिश शुरू;...

ईरान के खिलाफ अमेरिका ने उतारे B2 विमान, बम की बारिश शुरू; 1 महीने चलेगा युद्ध

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह ईरान के खिलाफ चार सप्ताह के मिलिट्री ऑपरेशन की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है और उसकी रक्षा प्रणाली पूरी तरह कमजोर हो गई है।

ईरान के खिलाफ अमेरिका ने ताजा हमलों में भूमिगत मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों के लिए अमेरिका ने अपने घातक बी-2 बमवर्षक विमानों को उतारा है। हमले अब भी जारी है। इधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह इस ऑपरेशन को चार दिनों तक चलाने पर विचार कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान ‘एपिक फ्यूरी’ के तहत भूमिगत मिसाइल ठिकानों की पहचान के बाद इन्हें नष्ट करने के लिए हमने शुरू किए हैं। चार बी-2 बमवर्षक विमानों ने मिसाइल ठिकानों पर दो-दो हजार पाउंड वजन वाले दर्जनों ‘बंकर बस्टर’ बम मारे हैं। कमांड ने बताया कि बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान जारी है और जवाबी कार्रवाई अब भी चल रही है।

ईरानी युद्धपोत को ओमान की खाड़ी में डुबाया

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के एक जमरान श्रेणी के युद्धपोत पर हमला करने की भी जानकारी दी है। एक्स पर एक पोस्ट में बताया गया कि अमेरिकी सेना ने ईरानी युद्धपोत पर सफल हमला किया। अमेरिकी निशाने के बाद नष्ट हुआ यह जहाज ओमान की खाड़ी में चाबहार के नजदीक समुद्र में डूब रहा है। कमांड ने इस जहाज पर तैनात ईरानी सैनिकों से हथियार छोड़कर जहाज से निकल जाने को कहा है।

ईरान में चार हफ्ते तक चल सकता है युद्ध: ट्रंप

ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह ईरान के खिलाफ चार सप्ताह के मिलिट्री ऑपरेशन की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है और उसकी रक्षा प्रणाली पूरी तरह कमजोर हो गई है। उन्होंने ब्रिटिश अखबार डेली मेल को बताया, यह संघर्ष चार हफ्तों में सिमट सकता है।

ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का मुख्यालय तबाह, अमेरिका बोला

अमेरिकी सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरानी सरकार को हटाने के लिए जारी जंग के दूसरे दिन रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स (IRGC) का मुख्यालय तबाह कर दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, अमेरिका की ताकतवर सेना ने IRGC के मुख्यालय को जमींदोज कर दिया है। अब ईरानी सेना का कोई मुख्यालय नहीं है।

अमेरिकी सेना ने यह भी दावा किया कि ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने पिछले 47 सालों में 1,000 से ज़्यादा अमेरिकियों को मार डाला है। हमारे स्ट्राइक ने सांप का सिर काट दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN