Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/01/1200x900/Nora_F_1772373425086_1772373435004.jpgनोरा फतेही ने एक वीडियो पोस्ट करके बताया है कि वह दुबई नहीं बल्कि भारत में हैं। एक्ट्रेस-डांसर नोरा ने ईरान-इजराइल के बीच लगतार बिगड़ रहे हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही साथ यह भी कहा है कि वह डरी हुई हैं।
Nora Fatehi on Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इसी बीच बॉलीवुड की स्टार डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी। कई फैंस को लगा कि वो भी उन सितारों में शामिल हैं जो इस वक्त दुबई में फंसे हुए हैं। इन अफवाहों और चिंताओं पर विराम लगाते हुए नोरा फतेही ने एक वीडियो पोस्ट किया है। नोरा ने साफ किया है कि वह सुरक्षित हैं और भारत में हैं, लेकिन युद्ध के विजुअल्स देखकर बुरी तरह परेशान हैं। नोरा फतेही ने लोगों से एकजुट होने को कहा है और बोलीं कि शांति ही एकमात्र रास्ता है।
‘मैं सुरक्षित हूं, लेकिन अंदर से टूट गई हूं’
नोरा फतेही ने अपने वीडियो की शुरुआत में उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके हाल-चाल जानने के लिए मैसेज किए थे। नोरा ने कहा, ‘बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि क्या मैं ठीक हूं और मैं कहां हूं? मैं ठीक हूं और मैं दुबई में नहीं बल्कि भारत में हूं। लेकिन जो चीजें हो रही हैं, उनसे मैं पूरी तरह से ‘डिस्टर्ब’ हूं। जो विजुअल्स सामने आ रहे हैं, उन्होंने मुझे अंदर तक हिला दिया है। हम सब बस दुनिया में शांति चाहते हैं। यह बहुत दुखद है कि हम लगातार डर के साये में जी रहे हैं और नहीं समझ पा रहे हैं कि आगे क्या होगा।’
‘चीजें अभी और बिगड़ेंगी और हम एक..’
नोरा ने युद्ध की स्थिति को केवल जमीन की लड़ाई नहीं, बल्कि एक मानसिक और आध्यात्मिक युद्ध बताया। उन्होंने कहा, ‘चीजें अभी और बिगड़ेंगी और हम सत्ता का एक बड़ा बदलाव देखेंगे। हम एक ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ के उभरने के गवाह बनने जा रहे हैं, जिस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है। अफसोस की बात यह है कि इसकी कीमत मासूम लोगों को चुकानी पड़ती है। यह सब देखकर मेरा दिल बैठ जाता है क्योंकि कोई भी मासूमों की जान जाते हुए नहीं देखना चाहता।’
लगातार बढ़ते डर पर जताया अफसोस
एक्ट्रेस ने पिछले कुछ दशकों में दुनिया भर में हुई घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि आम इंसान बस सुकून से जीना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘चाहे वह युद्ध हो, पैनडेमिक हों, वर्ल्ड वॉर 3 का डर हो या तख्तापलट, इन सबने हमारे अंदर बेचैनी और डर पैदा कर दिया है। साल दर साल हम बस एक के बाद एक हो रही हिंसा और अराजकता ही देख रहे हैं। हम चाहे बाहर से न दिखाएं, लेकिन अंदर से हम सब सहमे हुए हैं कि कल क्या होगा। मेरा बस एक ही सुझाव है कि दुआएं करते रहिए और आस्था बनाए रखिए।’
नोरा बोलीं- एकता ही शांति का रास्ता
वीडियो के आखिर में नोरा ने दुनिया भर के लोगों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगर हमें इन हालातों से लड़ना है तो हमें एकजुट होना होगा और जमीन से जुड़े रहना होगा। एकता ही शांति का रास्ता है। सब लोग साथ रहें और दुआ करें।’ नोरा के इस वीडियो ने उनके फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है, जहां लोग शांति की अपील का समर्थन कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक तरफ जहां लोग अलग-अलग पक्षों का समर्थन करते नजर आए तो वहीं कई लोगों ने नोरा फतेही की हां में हां मिलाते हुए शांति की राह पर चलने की बात कही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

