Home विश्व समाचार ईरान-अमेरिका युद्ध में कूदा तुर्की, कई देशों को घुमाया फोन; क्या बनेगी...

ईरान-अमेरिका युद्ध में कूदा तुर्की, कई देशों को घुमाया फोन; क्या बनेगी बात?

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तुर्की के एक राजनयिक सूत्र ने रविवार को बताया कि तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के उपायों पर ईरान और मिस्र के अपने समकक्षों के साथ-साथ अमेरिकी अधिकारियों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

Iran America War Update: अमेरिका-ईरान युद्ध से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं तो ईरान भी खाड़ी देशों को निशाना बना रहा और अमेरिकी बेस को टारगेट कर रहा है। इस बीच, दुनियाभर के कई देशों ने युद्ध तुरंत खत्म करने की अपील की है। पूरे युद्ध में तुर्की भी अब बीच में कूद गया है। उसके विदेश मंत्री ने ईरान समेत कई देशों के नेताओं को फोन लगाकर बात की है। इसके बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या युद्ध खत्म होने पर कोई बात बनेगी या नहीं।

तुर्की के एक राजनयिक सूत्र ने रविवार को बताया कि तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के उपायों पर ईरान और मिस्र के अपने समकक्षों के साथ-साथ अमेरिकी अधिकारियों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। सूत्र ने बताया कि फिदान ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलाती, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास और अमेरिकी अधिकारियों के साथ अलग-अलग फोन पर बातचीत की। हालांकि, उन्होंने इस बारे में और अधिक विस्तार से जानकारी नहीं दी।

नेतन्याहू ने ईरानी हमले से प्रभावित इलाके का दौरा किया

वहीं, इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि डिएगो गार्सिया पर हाल ही में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों से स्पष्ट होता है कि फारस खाड़ी का देश यूरोप तक मार करने की क्षमता रखता है और वह पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा करता है। नेतन्याहू ने दक्षिणी इजरायली शहर अराद का रविवार को दौरा किया, जिस पर शनिवार शाम ईरान ने मिसाइल हमले किए थे।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश और अमेरिका पूरी दुनिया की ओर से मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ”अगर आप इस बात का सबूत चाहते हैं कि ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा है, तो पिछले 48 घंटों में यह मिल गया है। पिछले 48 घंटों में, ईरान ने एक नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया। वह इसका इस्तेमाल सामूहिक नरसंहार के हथियार के रूप में कर रहा है।”

डिमोना पर ईरान के हमले में 180 लोग घायल

इजरायल के दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद पर ईरान के भीषण मिसाइल हमलों में 180 से अधिक लोग जख्मी हो गए। इनमें से आठ की हालत गंभीर है। इन शहरों पर हुए हमलों का मुख्य उद्देश्य डिमोना के पास स्थित ‘शिमोन पेरेज नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र’ को निशाना बनाना था। ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई इजरायल द्वारा नतांज परमाणु केंद्र पर किए गए हमलों के प्रतिशोध में की गई है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ईरान के इन मिसाइल हमलों में दो बच्चों सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की हालत नाजुक है। इजरायली मीडिया के अनुसार, देश की अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में विफल रही, जिसकी अब उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN