Source :- LIVE HINDUSTAN
Burj Khalifa Dubai News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में बुर्ज खलीफा की चोटी पर बिजली गिरते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कई यूजर्स ने इसे शेयर किया है।
खाड़ी देशों में इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका और इजरायल से खफा ईरान खाड़ी देशों को निशाना बनाते हुए हमला कर रहा है। पिछले दिनों दुबई में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल से कई हमले किए, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए। बुर्ज खलीफा के पास भी हमला हुआ। अब एक बार फिर से बुर्ज खलीफा सुर्खियों में है। दरअसल, दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग पर आसमान से बिजली गिरी है। शुक्रवार रात आए दुबई में आंधी तूफान के बीच बिजली कड़कने का वीडियो वायरल हो गया है।
यूएई के कई हिस्सों- अबू धाबी, शारजहां आदि में अचानक मौसम में बदलाव आया। बारिश और आंधी तूफान के बीच बिजली भी कड़की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में बुर्ज खलीफा की चोटी पर बिजली गिरते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कई यूजर्स ने इसे शेयर किया है।
हालांकि, राहतभरी बात यह रही कि बिजली गिरने से कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ है और न ही किसी को नुकसान हुआ। वीडियो काफी दूर से बनाया गया है, जिसमें देखा जा सकता है आसमान में अंधेरा है और बुर्ज खलीफा के ऊपर बिजली कड़कते हुए गिर रही है। यह दृश्य जिसने भी देखा, वह शॉक्ड रह गया।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में बुर्ज खलीफा के पास धमाके और धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। ईरान ने दुबई को निशाना बनाते हुए कई जगह मिसाइल और ड्रोन दागे थे। कई बार एयरपोर्ट्स तक को बंद करना पड़ा था। बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसे सुरक्षित रखने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। इस पर बिजली गिरने से कोई नुकसान न हो, इसलिए टावर के सबसे ऊपर हिस्से में लाइटनिंग रॉड लगाई गई है। ऐसे में जब भी दुबई में आसपास के इलाके में तूफान आता है, तो बिजली यह रॉड अपनी ओर खींच लेती है, जिससे बिजली कहीं और गिरकर नुकसान नहीं करती।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



