Source :- LIVE HINDUSTAN
सब्जी के छिलकों से बनाएं होली के 8 अलग-अलग हर्बल रंग
होली का नाम सुनते ही आंखों के आगे रंगों की बौछार और गुलाल लगे चेहरे सामने आने लगते हैं। लेकिन आजकल कई बार बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिकल और कांच के टुकड़े मिले हुए रहते हैं। जो ना सिर्फ चेहरे की खूबसूरती खराब करते हैं बल्कि कई बार सेहत के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर देते हैं। ऐसे में केमिकल रंगों के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए क्या आप जानते हैं, घर पर ही बड़ी आसानी से सब्जियों के छिलकों से आप होली के हर्बल रंग बनाकर तैयार कर सकते हैं। होली के ये सुरक्षित रंग, ना सिर्फ आपके त्योहार की रौनक बढ़ाएंगे बल्कि आपकी त्वचा का निखार भी डबल कर देंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

