Home व्यापार समाचार इस हफ्ते 4 कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट

इस हफ्ते 4 कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Dividend Stock: इस हफ्ते कुल 4 कंपनियां एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही हैं। इन कंपनियों की लिस्ट में एनबीसीसी इंडिया, पीआई इंडस्ट्रीज और एके कैपिटल भी है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी किस दिन एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही है?

Dividend Stock: इस हफ्ते कुल 4 कंपनियां एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही हैं। इन कंपनियों की लिस्ट में एनबीसीसी इंडिया, पीआई इंडस्ट्रीज और एके कैपिटल भी है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी किस दिन एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही है?

1- PI Industries Ltd

कंपनी ने एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 23 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी कल सोमवार को शेयर बाजारों में कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। बता दें, शुक्रवार को पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर बीएसई में 1.02 प्रतिशत की तेजी के बाद 3045.75 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 4.40 प्रतिशत गिरा है।

2- एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (AK Capital Services Ltd)

कंपनी ने हर शेयर प 22 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 24 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1614.90 रुपये के लेवल पर था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 58 प्रतिशत की तेजी आई है।

3- एबीसीसी इंडिया लिमिटेड (NBCC)

कंपनी ने एक शेयर पर 0.12 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 25 फरवरी की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई में 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 14 प्रतिशत बढ़ा है।

4- Stratmont Industries Ltd

कंपनी 26 फरवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद यह स्टॉक बीएसई में 64.32 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 26 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी ने हर एक शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN