Source :- LIVE HINDUSTAN
सागर सीमेंट्स लिमिटेड (Sagar Cements Limited) अपनी सब्सिडियरी कंपनी आंध्र सीमेंट्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं। इस खबर का असर मार्केट ओपनिंग के समय पर देखने को मिला। Andhra Cements Limited के शेयरों में आज पर सर्किट लगा है।
सागर सीमेंट्स लिमिटेड (Sagar Cements Limited) अपनी सब्सिडियरी कंपनी आंध्र सीमेंट्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं। इस खबर का असर मार्केट ओपनिंग के समय पर देखने को मिला। Andhra Cements Limited के शेयरों में आज पर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत की उछाल के बाद 56 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
वहीं, Sagar Cements Limited के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान 2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन फिर से स्टॉक रिकवर कर लिया। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में …
7.24% हिस्सा बेचने की तैयारी
Sagar Cements Limited ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि ऑफर फार सेल प्रक्रिया के जरिए आंध्र सीमेंट के 66,76,843 शेयर बेच रहे हैं। जोकि कंपनी के 7.24 प्रतिशत हिस्से के बराबर है। इस हिस्सेदारी बेचने के पीछे की वजह कम से कम पब्लिक शेयरहोल्डिंग का नियम है। बता दें, ऑफर फार सेल की प्रक्रिया को 18 मार्च 2026 तक पूरा किया जा सकता है।
शेयरों में तेजी के बाद गिरावट
बीएसई में कंपनी का शेयर 175 रुपये के लेवल पर खुला है। दिन में कंपनी का शेयर 170.70 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। गिरावट के बाद निवेशकों में एक बार फिर से खरीदारी की होड़ दिखी। जिसकी वजह से शेयर करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड करने लगा।
शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा?
बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 37 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 2.85 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। Sagar Cements Limited का 52 वीक हाई 300 रुपये और 52 वीक लो लेवल 155.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2286 करोड़ रुपये का है।
दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत गिरा है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 11.73 प्रतिशत लुढ़क चुका है। पिछले 10 साल में Sagar Cements Limited के शेयरों की कीमतों में 128 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 207 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में भी काफी कम है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



