Home मनोरंजन समाचार इस शख्स ने हजारों साल पहले देख लिया था सिनेमा का फ्यूचर!...

इस शख्स ने हजारों साल पहले देख लिया था सिनेमा का फ्यूचर! डिकोड कर लिया था यह फॉर्मूला

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/07/1200x900/Theater_Formula_1772896936230_1772896942922.jpg

वरुण ग्रोवर में इस बारे में बताते हुए कहा- आज हम जो कुछ भी अपने सिनेमा जगत में देखते हैं, उस सिद्धांत को अरस्तू ने 300 BC पहले ही बता दिया था।

फिल्म देखना आज जितना नॉर्मल लगता है यह इतनी सामान्य खोज नहीं थी। फिल्म अपने आप में एक ऐसी इनवेन्शन थी जिसने दुनिया के मनोरंजन के तरीके को ही बदल दिया। सदियों से जो कहानियां हम सुनते आ रहे थे, अब हम उन्हें अपनी आंखों से देख भी सकते थे। फिल्म दुनिया के सबसे कमाल की खोजों में से एक थी। लेकिन कैसा लगेगा अगर कोई आपसे कहे कि जिस सिनेमा को आज हम एन्जॉय करते हैं, उसकी परिकल्पना 3226 साल पहले ही कर ली गई थी। यूनानी दार्शनिक और वैज्ञानिक अरस्तू ने हजारों साल पहले यह समझ लिया था कि भविष्य में फिल्म और सिनेमा जैसी चीज बनाना संभव हो जाएगा।

हजारों साल पहले खोजा गया था यह सिद्धांत

‘सैक्रेड गेम्स’ जैसी सुपरहिट वेब सीरीज और ‘मोह मोह के धागे’ जैसे एवरग्रीन गाने लिख चुके लेखक वरुण ग्रोवर में इस बारे में बताते हुए कहा- आज हम जो कुछ भी अपने सिनेमा जगत में देखते हैं, उस सिद्धांत को अरस्तू ने 300 BC पहले ही बता दिया था। वरुण ग्रोवर ने बताया कि कैसे अरस्तू ने उस वक्त ही यह कल्पना कर ली थी कि भविष्य में सिनेमा और फिल्म जैसी चीज बनाना संभव हो जाएगा। वरुण ग्रोवर ने एक किस्सा बताते हुए उसको सिनेमा की टेक्निकल प्रोसेस से जोड़ते हुए समझाया कि यह कैसे काम करता है।

अरस्तू ने इस घटना के बाद लगाया था अंदाजा

वरुण ग्रोवर ने बताया, ‘अरस्तू एक बार आसमान को देख रहे थे। एक जगह सूरज को देखकर जब उन्होंने दूसरी जगह नजर घुमाई तो उन्हें वहां भी एक सूरज दिखाई दिया।’ वरुण ग्रोवर ने बताया, ‘दरअसल होता यह है कि जब हमारी आंख पर कोई इमेज बनती है तो वह एक चौथाई सेकंड तक वहीं रह जाती है। यानि एक एक चौथाई सेकंड के पहले हम अपने दिमाग को कोई दूसरी इमेज दे दें, तो दिमाग क्या करेगा, वह इन दोनों इमेज को अलग-अलग देखने की बजाए दूसरी इमेज को पहली वाली पर ओवरलैप कर देगा। तो जो दूसरी इमेज है वो आपको पहली इमेज के मूवमेंट के तौर पर नजर आती है।’

वरुण ग्रोवर की दमदार फिल्में और वेब सीरीज

बता दें कि वरुण ग्रोवर ‘मसान’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ जैसी फिल्मों के लिए अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने एक स्टैंडअप कॉमेडियन से लेकर बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्ट और लिरिक्स राइटर तक का सफर तय किया है। साल 2018 में वह नेटफ्लिक्स के सबसे दमदार प्रोजेक्ट्स में से एक ‘सैक्रेड गेम्स’ लेकर आए थे। इतना ही नहीं, वरुण ग्रोवर ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, उड़ता पंजाब, न्यूटन, सुई धागा और RRR (हिंदी) के लिए लिखने का काम किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN