Home  लाइफस्टाइल समाचार ‘ इस नवरात्रि आपके लिए नौ उपहार..’मां शैलपुत्री की कृपा के साथ...

‘ इस नवरात्रि आपके लिए नौ उपहार..’मां शैलपुत्री की कृपा के साथ सोशल मीडिया पर भेजें शुभकामना के ये मैसेज

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Chaitra Navratri Wishes In Hindi: चैत्र नवरात्रि के पावन मौके पर आज पहले दिन मां शैलपुत्री की कृपा सब पर बनी रहे। इस आशीर्वाद के साथ सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाना है या मैसेज भेजना है, यहां से चुनें बेस्ट 25 मां की भक्ति में डूबी लाइन्स।

19 मार्च यानी आज नवरात्रि का पहला दिन है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक पूरे नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-आराधना की जाती है और नवरात्रि मनाई जाती है। मां की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाना है या फिर अपनों को मैसेज भेजना है। यहां से चुनें टॉप 25 बेस्ट और न्यू सुंदर और मां की भक्ति में डूबी ये लाइनें।

1) मां का तोहफा आ गया है

अनगिनत खुशियां लाया है

हर मनोकामना पूरी हो

मां दुर्गा का आशीष सदा बना रहें

शुभ नवरात्रि 2026

2) माता रानी ये वरदान देना

बस थोड़ा सा प्यार देना

आपकी चरणों में बीते जीवन सारा

ऐसा आशीर्वाद देना

आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं

3) मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन

इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा

खुशियां महके आपके घर-आंगन

हैप्पी नवरात्रि

4) सारा जहां है जिसकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में

हम हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

5) पग-पग में फूल खिलें

खुशी आप सबको इतनी मिले

कभी ना हो दुखों का सामना

यही है आपको हमारी तरफ से चैत्र नवरात्रि की शुभकामना

6) सच्चा है मां का दरबार

मैया सब पर दया करती समान

मैया है मेरी शेरोंवाली

शान है मां की बड़ी निराली

दुर्गा मां के आशीर्वाद में

असर बहुत है चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

7) ऐ मां मेरे अपनों को यह पैगाम देना

खुशियों भरा दिन हंसी की शाम देना

जब कोई पढ़े प्यार से मेरे इस पैगाम को

तो उन के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान देना

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

8) भक्ति सरोवर में डुबकी लगाते जाओ

मां दुर्गा के चरणों में शीश को झुकाते जाओ

Chaitra Navratri Ki Shubhkamnaye

9) रूठी है तो मना लेंगे

पास अपने उसे बुला लेंगे

मैया है दिल की भोली

बातों में उसे लगा लेंगे

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

10) माता तेरे चरणों में भेंट हम चढ़ाते हैं

कभी नारियल तो कभी फूल चढ़ाते हैं

और झोलियां भर भर के तेरे दर से लाते हैं

चैत्र नवरात्रि का पर्व जब आता है

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

11) ढेरों सारी खुशियां लाता है

इस बार माँ आपको वो सब दे

जो आपका दिल चाहता है

हैप्पी चैत्र नवरात्रि

12) नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, ये नौ दिन आपके जीवन में आशीर्वाद, सुख और सौभाग्य लाएं।

माता दुर्गा आपको हर चुनौती का सामना करने के लिए साहस, ज्ञान और शक्ति प्रदान करें।

14) इस पवित्र अवसर पर,

आपका घर खुशियों और समृद्धि से भर जाए।

माता दुर्गा की दिव्य कृपा आपके जीवन में सुख और सफलता लाए।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! देवी दुर्गा आपको सुख, शक्ति और समृद्धि प्रदान करें।

15) मां दुर्गा आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करें और आपके जीवन को सफलता और शांति से भर दें।

चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

16) जय जय मां आई आज, दिखावे के हीरे मोती ना इनको सुहाने,

प्रेम के दो फूल चढ़ा दो मां को बस वो ही भाते।

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

17) इस नवरात्रि आपके लिए नौ उपहार

सुख, शांति, समृद्धि, संस्कार,सफलता, संयम, सरलता, स्वास्थ्य, संकल्प

शुभ नवरात्रि

18) चांद की चांदनी, बसंत की बहार

फूलों की खूशबू, अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्योहार

सदा खुश रहे आप और आपके परिवार को शुभ नवरात्रि

19) सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस मां की चरण में,

हम है उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

शुभ नवरात्रि

20) दुर्गा परम सनातनी

जग की सृजनहार

आदि भवानी महा देवी

श्रृष्टि का आधार

शुभ नवरात्रि

21) सजा दरबार है और एक ज्योति जगमगाई है,

नसीब जागेगा उन जागरण करने वालों का

वो देखो मंदिर में मेरी माता मुस्कुराई है।

हैप्पी नवरात्रि

22) मां भरती झोली खाली,

मां अम्बे वैष्णो वाली

मां संकट हरने वाली

मां विपदा मिटाने वाली

मां के सभी भक्तों को हैप्पी नवरात्रि

23) मां दुर्गे मां अंबे, मां जगदंबे, मां भवानी, मां शीतले, मां वैष्णो, मां चंडी, माता रानी मेरी और आपकी मनोकामना पूरी करे

शुभ नवरात्रि

24) तुमसे विश्वास ना उठने देना,

दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,

चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पांऊ,

बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।

हैप्पी नवरात्रि

25) जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,

कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,

करते हैं हाथ जोड़कर मां से विनती

कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी

शुभ चैत्र नवरात्रि

SOURCE : LIVE HINDUSTAN