Home  लाइफस्टाइल समाचार इस तरह चटपटी भेलपूरी बनाएंगी तो नहीं सीलेंगे मुरमुरे, 5 मिनट में...

इस तरह चटपटी भेलपूरी बनाएंगी तो नहीं सीलेंगे मुरमुरे, 5 मिनट में बनेगा स्ट्रीट स्टाइल स्नैक!

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आज हम आपके साथ भेलपूरी की रेसिपी साझा कर रहे हैं। इससे भेलपूरी बहुत ही चटपटी और स्ट्रीट स्टाइल बनेगी। वहीं अगर आपको भेलपूरी में एकदम कुरकुरे और क्रंची मुरमुरे पसंद है, तो उसके लिए एक स्पेशल तड़का भी एड कर सकती हैं।

कभी कुछ चटपटा खाने का मन करे या हल्की भूख हो, तो भेलपूरी एक परफेक्ट ऑप्शन रहता है। दरअसल भेलपूरी मुंबई की एक प्रसिद्ध चाट है और वहां के सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड्स में से एक है। ये ऐसी डिश है जिसे हर कोई आसानी से बना लेता है और खाने में इसका टेस्ट लाजवाब होता है। वास्तव में भेलपूरी की कोई एक फिक्स रेसिपी नहीं है। आपके पास जो-जो चीजें हैं और जो आपको टेस्टी लगती हैं, वो डालकर आप भेलपूरी बना सकती हैं। आज हम एक ऐसी ही रेसिपी आपके साथ साझा कर रहे हैं, जो आप ट्राई कर सकती हैं। इससे भेलपूरी बहुत ही चटपटी और स्ट्रीट स्टाइल बनेगी। वहीं अगर आपको भेलपूरी में एकदम कुरकुरे और क्रंची मुरमुरे पसंद है, तो उसके लिए एक स्पेशल तड़का भी एड कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे-

चटपटी सी भेलपूरी बनाने की विधि

भेलपूरी में मेन होते हैं मुरमुरे। उसके अलावा आप अपने टेस्ट के हिसाब से चीजें एड कर सकती हैं और उनकी मात्रा भी घटा बढ़ा सकती हैं। इस रेसिपी से भेलपूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बारीक कटी हुई प्याज और टमाटर एड करें। टमाटर का बीच वाला हिस्सा निकाल देना है। अब इसमें भुनी हुई मूंगफली एड करें। इसके लिए बस आपको हल्के से तेल में मूंगफली रोस्ट कर लेनी है और अपने टेस्ट के मुताबिक कम या ज्यादा कर सकते हैं। साथ में चाहें तो बिना छिलके वाली मूंगफली भी एड कर सकते हैं।

चटपटे स्वाद के लिए इसमें थोड़ी सी हरे धनिया की चटनी और इमली की खट्टी मीठी चटनी भी एड करें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। अब बारी है मुरमुरे एड करने की। मार्केट वाले मुरमुरे हल्के से सीले हुए होते हैं। ऐसे में कुरकुरेपन के लिए एक पैन में हल्का सा तेल डालकर मुरमुरे रोस्ट कर लें। इनमें थोड़ी सी हल्की मिला देंगी तो कलर काफी अच्छा आएगा।

अब मुरमुरे को टमाटर-प्याज वाले मिक्सचर में एड करें। टेस्ट के लिए आप इसमें चना दाल नमकीन, आलू भुजिया, बेसन की सेव या अपना कोई भी मनपसंद नमकीन एड कर सकती हैं। साथ में काला नमक, सादा नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च एड करें। अब ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस एड कर दें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। एकदम परफेक्ट स्ट्रीट स्टाइल क्रिस्पी और चटपटी सी भेलपूरी बनकर रेडी है।

तड़के वाली क्रंची भेलपूरी

इसके अलावा आप क्रंची भेलपूरी बनाने के लिए एक दूसरा तरीका भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको भेलपूरी में स्पेशल तड़का एड करना है। एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, उसमें मूंगफली को अच्छे से भून लें। थोड़ा सा हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, नमक, कड़ी पत्ता डालकर अच्छे से भून लें। अब मुरमुरे एड करें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। मुरमुरे सुपर क्रंची हो जाएंगे। अब इनमें आपकी पसंद की चीजें डालकर भेलपूरी तैयार कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN