Home व्यापार समाचार इस चर्चित बैंक ने कारोबार पर दिया अपडेट, अब फोकस में रहेगा...

इस चर्चित बैंक ने कारोबार पर दिया अपडेट, अब फोकस में रहेगा ₹34 वाला शेयर

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने स्टार्टअप बैंकिंग शाखाओं की शुरुआत की है। इस नए अपडेट के बाद अब सोमवार को बैंक के शेयर में भी हलचल की उम्मीद है। बीएसई पर शेयर 34.85 रुपये का है। एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को 1.11% टूटकर बंद हुआ।

Indian overseas bank share price: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने स्टार्टअप बैंकिंग शाखाओं की शुरुआत की है। इसी के साथ बैंक ने अपने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क को मजबूत किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस नए अपडेट के बाद अब सोमवार को बैंक के शेयर में भी हलचल की उम्मीद है। बीएसई पर शेयर 34.85 रुपये का है। एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को 1.11% टूटकर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का लो 33.01 रुपये और 52 हफ्ते का हाई 48.65 रुपये है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 92.44 फीसदी की हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग 7.56 फीसदी की है।

आईओबी ग्राम की शुरुआत

जानकारी के मुताबिक चेन्नई स्थित मुख्यालय वाले इस बैंक ने अपना ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम ‘आईओबी ग्राम’ शुरू किया, जिसके तहत तमिलनाडु के 14 जिलों और केरल के तिरुवनंतपुरम में 90 ग्राम पंचायतों को अपनाया गया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की पहलें आईओबी के भविष्य के अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, जिसमें प्रौद्योगिकी, ग्रामीण पहुंच और सहयोग को मिलाकर नागरिकों, उद्यमियों और समुदायों की बदलती जरूरतों को पूरा किया जाता है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

इंडियन ओवरसीज बैंक ने दिसंबर 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बड़ा मुनाफा हासिल किया। इस दौरान बैंक का मुनाफा 56.2 प्रतिशत बढ़कर 1,365 करोड़ रुपये हो गया। बैंक के मुनाफे में यह उछाल फंसे हुए कर्जों में कमी और मुख्य व्यवसाय में सुधार के कारण आया है। इस बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 874 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। तिमाही के दौरान उसकी कुल आय पिछले साल की समान अवधि के 8,409 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,672 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक का परिचालन लाभ दिसंबर 2024 तिमाही के 2,266 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,603 करोड़ रुपये हो गया। ब्याज आय भी 7,112 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,172 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 18 प्रतिशत बढ़कर 3,299 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 2,789 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की ग्रॉस एनपीए दिसंबर 2025 के अंत तक घटकर कुल लोन का 1.54 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 2.55 प्रतिशत थी। इसी तरह नेट एनपीए या फंसा हुआ कर्ज कम होकर 0.24 प्रतिशत पर आ गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN