Source :- LIVE HINDUSTAN
सेबी ने इस कंपनी से 2023-24 की दिसंबर तिमाही और अप्रैल-दिसंबर तिमाही के नतीजों का विवरण मांगा है। इसके साथ ही सेबी ने 12 फरवरी से 20 फरवरी, 2024 के बीच शेयर की कीमत में उतार-चढ़ाव का विवरण भी मांगा है।
Force Motors share: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- ऑटोमोबाइल निर्माता फोर्स मोटर्स लिमिटेड पर सेबी की नजर है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पुणे की इस कंपनी से 2023-24 की दिसंबर तिमाही और अप्रैल-दिसंबर तिमाही के नतीजों का विवरण मांगा है। इसके साथ ही सेबी ने 12 फरवरी से 20 फरवरी, 2024 के बीच शेयर की कीमत में उतार-चढ़ाव का विवरण भी मांगा है।
कंपनी ने खुद दी जानकारी
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार कंपनी को सेबी से 4 मार्च, 2026 को एक ईमेल मिला है। फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने बताया- कंपनी द्वारा घोषित तिमाही और छमाही के अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों (स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड) के संबंध में सेबी ने 30 सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए जानकारी मांगी है।
कंपनी ने घटनाओं की कालानुक्रमिक जानकारी, इनसाइडर्स के विवरण, MIS पर्टिकुलर्स, डिजाइनेटेड पर्सन्स की सूची और घटना की शुरुआत से लेकर जानकारी सार्वजनिक होने तक की डिजिटल डेटाबेस का एक्सट्रैक्ट शामिल है। यह कदम संभवतः इनसाइडर ट्रेडिंग या सूचना लीक की जांच से जुड़ा है, जिसके बाद फोर्स मोटर्स जैसी कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई। कंपनी ने स्पष्ट किया कि इस स्तर पर उसके वित्तीय संचालन पर कोई अहम प्रभाव नहीं पड़ा है।
कंपनी ने यह भी कहा कि प्राधिकरण द्वारा कोई अनियमितता या गैर-अनुपालन नहीं पाया गया है और कोई जुर्माना और प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। फोर्स मोटर्स के मुताबिक वह निर्धारित समय सीमा के भीतर सेबी को उचित जवाब दाखिल करेगी।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
पिछले महीने, फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 403 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 266 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बताया कि उसका कुल राजस्व 13 प्रतिशत बढ़कर 2,155 करोड़ रुपये रहा। उसका परिचालन लाभ रिकॉर्ड 401 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 63 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बताया कि ये आंकड़े पिछली तिमाहियों से बेहतर रहे हैं और कंपनी के मजबूत परिचालन मॉडल, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, क्षमताओं की पुष्टि करते हैं।
कंपनी के एमडी ने क्या कहा था?
फोर्स मोटर्स लिमिटेड के एमडी प्रसन फिरोदिया ने तिमाही नतीजे के बाद बताया था कि शेयर्ड मोबिलिटी, रक्षा उपयोगों और निर्यात बाजारों में हमारी बढ़ती मौजूदगी ने इस व्यापक विकास को मजबूती दी है, जिससे परिचालन दक्षता और लाभ अनुपात दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा था कि मांग का आउटलुक लगातार मजबूत बना हुआ है। विशेष रूप से शहर के भीतर और दो शहरों के बीच यात्री परिवहन खंड में। मजबूत ऑर्डर और डीलरों के स्तर पर बढ़ती पूछताछ का हवाला देते हुए उन्होंने जनवरी-मार्च तिमाही में स्थिर विकास और प्रदर्शन में निरंतरता की उम्मीद जताई।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो फोर्स मोटर्स लिमिटेड में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.63 फीसदी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 38.37 फीसदी है। प्रमोटर में अभयकुमार नवलमल फिरोदिया के पास 2.01 फीसदी या 2,64,351 शेयर की हिस्सेदारी है। प्रसान अभयकुमार फिरोदिया के पास 1.68 फीसदी या 2,20,763 शेयर हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



