Home राष्ट्रीय समाचार इसराइल ने ईरान पर किए नए हमले, जानिए आईडीएफ़ ने क्या कहा

इसराइल ने ईरान पर किए नए हमले, जानिए आईडीएफ़ ने क्या कहा

11
0

Source :- BBC INDIA

यूएनआई दफ़्तर

इमेज स्रोत, @TheStatesmanLtd

दिल्ली में समाचार एजेंसी यूएनआई (यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया) का दफ़्तर सील कर दिया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए इस दफ़्तर को सील किया है.

यूएनआई के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, “शाम को केंद्र सरकार के संपत्ति विभाग के कुछ कर्मचारी आए और उन्होंने कहा कि आपकी लीज़ ख़त्म हो गई है और आप फ़ौरन जगह खाली कर दें. वो हमारे न्यूज़ रूम में घुस गए… और ज़बरन लोगों को खींचकर बाहर निकाल दिया.”

हालांकि नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि दफ़्तर खाली कराने में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया और कुछ भी ग़लत नहीं हुआ, क्योंकि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई थी.

अंग्रेज़ी अख़बार द इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा, “दिल्ली हाई कोर्ट ने 20 मार्च को लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसके तहत यूएनआई को 9, रफी मार्ग पर स्थित प्रमुख सरकारी ज़मीन का आवंटन रद्द कर दिया गया था.”

“दिल्ली हाई कोर्ट ने 20 मार्च के अपने फैसले में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से विवादित संपत्ति का कब्ज़ा ले लें और यह सुनिश्चित करें कि उसका उपयोग कानून के अनुसार ही किया जाए.”

यूएनआई ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो आए हैं, जिनमें यूएनआई परिसर में बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं और पत्रकारों-कर्मचारियों से दफ़्तर खाली करने को कह रहे हैं.

यूएनआई ने एक्स पर लिखा, “देश की सबसे पुरानी और सबसे सम्मानित समाचार एजेंसियों में से एक, ‘यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया’ के दफ़्तर को सील करने से प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर चिंताएँ खड़ी हो गई हैं.”

यूएनआई ने आरोप लगाया है कि उसके कर्मचारियों से ज़बरन दफ़्तर खाली कराया गया और कई लोगों को अपने निजी सामान तक ले जाने से रोका गया. यह भी आरोप लगाया गया है कि इस दौरान कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया.

यूएनआई ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उसके दफ़्तर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी नज़र आ रहे हैं और कर्मचारी आरोप लगा रहे हैं कि उनके साथ धक्का-मुक्की हो रही है.

यूएनआई दफ़्तर में पुलिस

इमेज स्रोत, @uniindianews

अंग्रेज़ी अख़बार द स्टेट्समैन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत में मीडिया की आज़ादी पर एक अभूतपूर्व अत्याचार और हमले के तौर पर देश की सबसे पुरानी समाचार एजेंसी यूएनआई के रफ़ी मार्ग स्थित दफ़्तर पर पुलिस बल ने सचमुच हमला बोल दिया.”

“कर्मचारियों को अपना सामान समेटने या प्रबंधन से बात करने का भी समय नहीं दिया गया.”

SOURCE : BBC NEWS