Home मनोरंजन समाचार इन फिल्मों को हुआ वैलेंटाइन का असली फायदा, बॉक्स ऑफिस नंबर्स हिलाए,...

इन फिल्मों को हुआ वैलेंटाइन का असली फायदा, बॉक्स ऑफिस नंबर्स हिलाए, कलेक्शन देखिए

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/14/1200x900/ramay_ssssghghrr_1771068774614_1771068778167.jpg

वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए थे। इन फिल्मों के प्रोड्यूसर को वैलेंटाइन वीक में फिल्में रिलीज करने का जबरदस्त फायदा हुआ था। जानिए इन फिल्मों का बजट और कमाई।

वैलेंटाइन वीक फिल्ममेकर्स के लिए खास होता है। इस हफ्ते में रिलीज हुई फिल्मों की कमाई करने की अधिक उम्मीद होती है। पिछले कुछ सालों में इस हफ्ते को किसी तैयार की तरह मनाया जाता है। इन फिल्मों को प्यार वाले दिन का जबरदस्त फायदा होता है। वैसे तो 14 फरवरी और इसके आस-पास कई फिल्में थिएटर पर पहुंची हैं। लेकिन ये चार फिल्में बॉक्स ऑफिस धमाका कर गई। इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने प्रोड्यूसर को जबरदस्त फायदा पहुंचाया।

छावा
विक्की कौशल की फिल्म छावा ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए थे। 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई फिल्म छावा को 90 से 130 करोड़ के मोटे बजट में बनाया था। इस फिल्म ने अपनी कमाई से प्रोड्यूसर का बैंक बैलेंस आसमान पर पहुंचा दिया। फिल्म ने दुनियाभर में 809 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। विक्की के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी छावा।

गली बॉय

14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय आज भी खास है। इस फिल्म को जोया अख्तर ने 60 से 70 करोड़ के बजट में डायरेक्ट किया था और दुनिया भर में कमाई हुई थी 238 करोड़ की। सुपरहिट थी ये फिल्म।

जोधा अकबर

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अकबर भी वैलेंटाइन वीक में यानी 15 फरवरी 2008 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को 40 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था और कमाई 120 करोड़ से ज्यादा हुई थी। उस समय की बड़ी सफल फिल्मों में से एक थी जोधा अकबर।

गुंडे
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की फिल्म गुंडे 14 फरवरी 2014 को रिलीज हुई थी।करीब 51 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। दोनों एक्टर्स की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त थी।

ओ रोमियो

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड हीरोइन हैं और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 8।5 करोड़ के साथ शुरुआत की है। अब वीकेंड पर शानदार कलेक्शन की उम्मीद है। फिल्म का बजट 130 करोड़ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN