Source :- LIVE HINDUSTAN
Styling Secret: कभी सोचा है कि आखिर जो ड्रेस इंटरनेट पर इतनी अट्रैक्टिव दिखती है वो पहनने के बाद क्यों नहीं अच्छी लगती। तो गड़बड़ आपकी बॉडी में नहीं बल्कि रियल लाइफ स्टाइलिंग में होती है। स्टाइलिस्ट से जानें सीक्रेट।
इंटरनेट पर ड्रेसेज और आउटफिट्स के ढेर सारे ऑप्शन दिखते हैं। खासतौर पर लड़कियां पिंटरेस्ट पर दिख रहे कपड़ों को खरीदने, बनवाने और पहनने के लिए बेताब रहती हैं। सेम टू सेम लुक क्रिएट करती हैं लेकिन हकीकत में जब वो इस तरह की ड्रेसेज को पहनती है तो वो उन पर जरा भी अच्छी नहीं लगती। जिसकी वजह से लेडीज को काफी निराशा होती है और वो अपने बॉडी को लेकर ज्यादा दुखी और परेशान हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि उनकी फिगर सही नही हैं और वो ड्रेस पहनने के लिए अपनी फिगर के साथ खिलवाड़ करने लगती है। जबकि हकीकत इससे काफी अलग होती है। जिसे लड़कियां समझना नहीं चाहती। ऐसे में आशीस्टाइलिं ने फैंस के साथ इंटरनेट पर दिख रही परफेक्ट ड्रेसेज और लुक से जुड़े खास सीक्रेट को शेयर किया है। जिसे हर लड़की को जरूर जानना चाहिए।
आखिर क्यों नहीं लगती पिंटरेस्ट वाली ड्रेस आप पर अच्छी?
आशी वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लड़कियों की पहेली को बड़े ही आसान तरीके से सुलझा दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों ड्रेस जो पिंटरेस्ट पर अट्रैक्टिव दिखती है वो पहनने के बाद अच्छी क्यों नहीं लगती। दरअसल, जो ड्रेसेज या कपड़े पिंटरेस्ट पर दिखते हैं वो पहनने के लिए नहीं बल्कि केवल शूट करने के लिए होते हैं। ऐसे कपड़े शूट के लिए होते हैं इसीलिए फोटो में वो बेहद अट्रैक्टिव दिख रहे होते हैं।
ऐसे कपड़े केवल एक जगह पोज देने के लिए होते हैं। उन्हें पहनकर कोई मूव नहीं कर रहा होता। वो केवल पोज देने के लिए बनती हैं। ऐसी ड्रेसेज में पोज देने के लिए स्ट्रेट स्टैंडिंग, वेस्ट पर हैंड रखकर, कंधों को पीछे की तरफ रखकर पोज दिया जाता है।
कपड़ों पर पड़ रही लाइटिंग उनकी डिजाइन, एंब्रायडरी और स्किन के साथ फील को डिसाइड करती है।
जबकि, रियल लाइफ में जब हम किसी कपड़े को पहनते हैं तो सारी मूवमेंट करते हैं। बैठते हैं, चलते हैं, झुकते हैं और कई घंटे उस ड्रेस को पहनकर रखते हैं। लड़कियां उन शूट में पहनने वाली ड्रेसेज को डेली वियर ड्रेस समझ बैठती हैं और अपनी बॉडी को लेकर इनसिक्योर फील करने लगती है। इसलिए जब भी डेली लाइफ में आपको कपड़े पहनने हो तो रियल लाइफ स्टाइलिंग से इंस्पायर होकर ही कपड़ों को चुनें।
एक्ट्रेसेज भी फॉलो करती हैं सिंपल रूल
अगर आप एक्ट्रेसेज की फैन हैं तो कभी नोटिस करें करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण, तमन्ना भाटिया या अनन्या पांडे जब भी वो किसी कैजुअल आउटिंग के लिए या फिर एयरपोर्ट पर कैमरे में स्पॉट होती हैं तो बेहद कंफर्टेबल कपड़ों में होती हैं। जहां पर उन्हें बार-बार किसी स्टाइलिस्ट या स्टाफ की जरूरत ना हो और वो आसानी से कपड़ों को कैरी कर सकें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


