Home खेल समाचार आयुष शेट्टी का फाइनल में रुका सफर, शी युकी के खिलाफ हार...

आयुष शेट्टी का फाइनल में रुका सफर, शी युकी के खिलाफ हार के साथ रजत पदक से करना पड़ा संतोष

27
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत के आयुष शेट्टी को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि युकी के हाथों सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।

भारत के आयुष शेट्टी को रविवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि युकी के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 20 वर्षीय भारतीय स्टार ने सीधे गेमों में हार के बाद सिल्वर मेडल के साथ अपना अभियान समाप्त किया। यह मैच मात्र 42 मिनट में पूरा हुआ। भारत के उभरते हुए शटलर आयुष ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्व नंबर 7 ली शी फेंग, विश्व नंबर 4 जोनाटन क्रिस्टी और सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन एवं विश्व नंबर 1 कुनलावुत विटिडसर्न को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था।

मंगलुरु के 20 साल आयुष को लय हासिल करने में परेशानी हुई और वह चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन से 8-21, 10-21 से हार गए, जिससे इस प्रतियोगिता में भारत का पुरुष एकल स्वर्ण पदक का 61 साल का इंतजार जारी रहा।

हार के बावजूद गौरवरीय आयुष का अभियान शानदार रहा। वह दिनेश खन्ना के बाद इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी बने। खन्ना इस प्रतियोगिता में एकमात्र भारतीय एकल चैंपियन हैं। उन्होंने 1965 में यह खिताब जीता था। खन्ना के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने भी 2023 में यह खिताब जीता था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN