Home मनोरंजन समाचार ‘आपके बोलने की औकात…’, शाहिद कपूर ने ट्रोलर्स पर दिया करारा जवाब,...

‘आपके बोलने की औकात…’, शाहिद कपूर ने ट्रोलर्स पर दिया करारा जवाब, कहा- ‘खुद पहले देख लो आप कितने पानी में हो’

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/21/1200x900/8_Jan_sk_1767948962992_1767948967760_1771637043269.jpg

विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। फिल्म ने स्लो ओपनिंग के बावजूद वीकडेज में कमाल कर दिया है। मूवी में शाहिद ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया।

O Romeo star Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पिछले काफी वक्त अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इस मूवी के ट्रेलर ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। ऐसे में विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। फिल्म ने स्लो ओपनिंग के बावजूद वीकडेज में कमाल कर दिया है। मूवी में शाहिद ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। ऐसे में अब शाहिद अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में सुर्खियों में आए हैं। इस इंटरव्यू में एक्टर ने ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात रखी है। आइए जातने हैं उन्होंने क्या कहा?

ट्रोलिंग पर खुलकर बोले शाहिद

शाहिद कपूर ने हाल ही में सोनल कालरा के साथ ‘द राइट एंगल’ पर एक इंटरव्यू के दौरान, ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि वह इतनी सारी ट्रोलिंग से कैसे निपटते हैं। इस पर शाहिद ने बताया, ‘जो कोई भी कहता है कि मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता, मुझे नहीं पता कि वह कितना गलत सोच रहा है। और जो लोग ऐसा कहते हैं, आप जानते हैं, इससे मुझ पर सच में असर पड़ता है, वे खुद को खतरनाक जगह पर डाल रहे हैं।’

‘किसी को सिर्फ बाहर से वैलिडेशन नहीं चाहिए’

शाहिद कपूर ने तारीफ और ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए आगे कहा, ‘किसी को सिर्फ बाहर से वैलिडेशन नहीं चाहिए। उन्होंने समझाया कि यह जानना जरूरी है कि आप किसी चीज के बारे में कैसा महसूस करते हैं, लेकिन साथ ही, ऑडियंस से जुड़े रहने के लिए, आपको यह भी जानना होगा कि दूसरे कैसा महसूस करते हैं।’

आप नेगेटिव नहीं हो सकते…

‘ओ रोमियो’ एक्टर ने आगे कहा, ‘लेकिन यह बहुत जरूरी है, आप जानते हैं, मैं हमेशा यह कहता हूं, और मैं हमेशा कहता रहूंगा, चाहे लोग मुझे बोलें कि, पता नहीं पुराना जमाना या जो भी हो, कि आपके बोलने की औकात होनी चाहिए ना, तभी मुंह खोलना चाहिए। यह मैंने बचपन में सीखा था, जब मैं, मेरे पापा, मम्मी… मैंने बचपन में बहुत कुछ देखा है, मैंने बड़े कलाकारों को देखा है, आप जानते हैं, लोग मुंह नहीं खोलते थे उनके सामने। आज कल लोगों को बहुत बोलने की आदत हो गई है। खुद पहले देख लो आप कितने पानी में हो, फिर बात करो। यह सोशल ट्रेंड है, और यह, क्या है ना, आप नेगेटिव नहीं हो सकते, जब तक कि आप इनसिक्योर या डरे हुए या दुखी न हों, आप जानते हैं।’

उन लोगों की अंदर की दुनिया कितनी दुखी है

शाहिद ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया, ‘तो अगर इतनी नेगेटिविटी सामने आ रही है, तो मेरा मतलब है कि यह सच में दिखाता है कि उन लोगों की अंदर की दुनिया कितनी दुखी है। इसलिए आपको खुद को अच्छा और खुश रखना होगा और परफॉर्म करने के लिए तैयार रहना होगा। यह सबसे जरूरी है, आप जानते हैं, खुद को पूरी तरह से पॉजिटिविटी से भर लें। बुराई को ऐसे लें, जैसे, आप जानते हैं, जैसे आपकी ठुड्डी पर अच्छी चोट लगती है, आप जानते हैं, एक अच्छा फाइटर जानता है कि फिर से कैसे खड़ा होना है। ऐसा करो, लेकिन हमेशा खुद का साथ दो, यार। तुम्हें खुद का साथ देना होगा।’

शाहिद की विशाल संग चौथी फिल्म

‘ओ रोमियो’ में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश मिश्रा, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल और शाहिद कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि ‘ओ रोमियो’ की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN