Home मनोरंजन समाचार आदित्य सर ने कम खून-खराबा दिखाया…धुरंधर 2 के रिजवान ने बताया असली...

आदित्य सर ने कम खून-खराबा दिखाया…धुरंधर 2 के रिजवान ने बताया असली लियारी का हाल, वीडियो देखकर तैयार किया रोल

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/23/1200x900/wrertfsytdddffggdecttddffdd_1774238988349_1774238992453.jpg

धुरंधर 2 में रिजवान का किरदार निभाने वाले एक्टर ने बताया कि वो सेट पर अक्सर पाकिस्तान के लियारी वाले असली वीडियोज देखा करते थे। इन वीडियोस को देखने के बाद एक्टर ने अपने किरदार की तैयारी की थी। फिल्म आज जबरदस्त कमाई कर रही है।

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इस समय चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म वर्ल्डवाइड 600 करोड़ पार कर चुकी है। रणवीर के करियर की बेस्ट परफॉरमेंस मानी जा रही इस फिल्म के सभी एक्टर के कम की सराहना हो रही है। इसी फिल्म में रिजवान शाह नाम का एक सपोर्टिंग किरदार भी है। इसे एक्टर मुस्तफा अहमद ने निभाया है। एक्टर के काम को पसंद किया जा रहा है। फिल्म में उनका किरदार रणवीर का हैंडलर और भारत का एजेंट बनना है। फिल्म में उनके अधिक डायलॉग नहीं हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी सीन को खास बना रही है। हमारे साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में मुस्तफा अहमद ने फिल्म में दिखाए खून खराबे वाले सीन पर बात की। साथ ही बताया कि वो खुद लियारी के असली वीडियोज देखकर अपने सीन को तैयार करते थे।

असली लियारी का वीडियो देखकर तैयार किया रोल

मुस्तफा अहमद ने लाइव हिंदुस्तान के साथ खास बातचीत में बताया कि वो दूसरे एक्टर्स के साथ धुरंधर के सेट पर पाकिस्तान के लियारी वाले असली वीडियोज देखा करते थे। इन्हीं वीडियो को देखने के बाद एक्टर्स ने अपने रोल को तैयार किया। मुस्तफा ने बताया कि सेट पर अपने फ्री टाइम में वो लियारी की गैंग के बीच के असली झगड़ों, लड़ाइयों के वीडियो देखते थे। उन्होंने कहा, ‘जो लोग बोल रहे हैं कि बहुत ज्यादा खून खराबा है, अगर आप असली लियारी की गैंग के झगड़े या वॉर देखेंगे तो आदित्य सर ने उसे बहुत कम करके दिखाया है।’ एक्टर ने आगे कहा कि इन वीडियो को देखने के बाद वो समझने की कोशिश करते थे कि वो क्या सीन शूट करने जा रहे हैं, क्या दर्शाया जाएगा।

कोच से बने एक्टर

बता दें, मुस्तफा अहमद एक्टर नहीं बल्कि फिटनेस कोच रहे हैं। आदित्य धर के साथ कोरोना के समय बॉन्डिंग बनी थी। एक्टर ने बताया कि वो पहले आदित्य धर की फिल्म के लिए विकी कौशल को ट्रेंड कर रहे थे। लेकिन फिर ये फिल्म बनी नहीं। इसके बाद उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए विकी को ट्रेनिंग दी गई। मुस्तफा ही वो कोच थे जिन्होंने ऋतिक रोशन को उनकी पैर की इंजरी के दौरान रिकवरी में मदद की थी। पद्मावत में रणवीर सिंह के किरदार खिलजी की बॉडी भी मुस्तफा की ट्रेनिंग के बाद ही बनी थी। कोच से एक्टर बने मुस्तफा ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने की इच्छा के बारे में आदित्य धर को बताया था। इसके बाद उन्हें फिल्म यामी गौतम के साथ फिल्म धूम धाम मिली और धुरंधर के लिए एक्टर ने ऑडिशन दिया।

रणवीर सिंह ने मनाया

मुस्तफा कहते हैं कि उन्होंने मुकेश छाबड़ा को ऑडिशन दिया था जिसमें वो सेलेक्ट हो गए थे, लेकिन धुरंधर में दिग्गजों के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं थे। इसी दौरान वो रणवीर को हमजा बनने के लिए ट्रेनिंग भी दे रहे थे। रणवीर ही वो शख्स थे जिन्होंने मुस्तफा को रिजवान का रोल निभाने के लिए मना लिया। दोनों के बीच की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म में साफ नजर आई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN