Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/24/1200x900/bads_1774354217669_1774354227735.jpgबादशाह की मंगलवार को एक फोटो ने सोशल मीडिया पर बवाल ही मचा दिया है। सिंगर की पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग शादी की फोटो वायरल हो रही है। आइए बताते हैं आपको बादशाह की लाइफ के कुछ किस्सों के बारे में।
बादशाह आज घर-घर फेमस हैं। बादशाह का रियल नाम आदित्य प्रतीत सिंह सिसोदिया है। बादशाह ने म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी बड़ा नाम बनाया है। बादशाह ने एक बार बताया था कि पहले उनका नाम कूल इक्वल था उनकी पुरानी ईमेल आइडी का नाम, लेकिन वह अपना नया स्टेज नाम चाहते थे। अब क्योंकि वह शाहरुख खान के फैन थे इसलिए उन्होंने शाहरुख की मूवी बादशाह के टाइटल तो बतौर अपना स्टेज नेम चुना और आज वह इस नाम से ही ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं।
बादशाह पहले पंजाबी गाने गाते थे और उनके गाने काफी हिट हुए खासकर उनके रैप। हालांकि मेनस्ट्रीम में उन्होंने सैटर्डे सैटर्डे गाने से पॉपुलैरिटी हासिल की जो साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया का था।
इसके बाद उनके कई ट्रैक जैसे अभी तो पार्टी शुरू हुई है, डीजे वाले बाबू जैसे कई ब्लॉकबस्टर गाने आए। इसके बाद 2018 में उनका एलबम आया ओ एन ई (ओरिजनल नेवर एन्ड्स) जो काफी हिट था।
बादशाह की एक्स वाइफ
बादशाह पहले भी शादी कर चुके हैं। उनकी एक्स वाइफ जैस्मिन मसीह थीं। साल 2012 में दोनों ने शादी की थी। जैस्मिन काफी प्राइवेट लाइफ स्पेंड करती थीं और मीडिया या स्पॉटलाइट से दूर रहती थीं। हालांकि कई साल साथ रहने के बाद दोनों का रिपोर्ट्स के मुताबिक 2020 में तलाक हो गया।
दोनों ने कभी अलग होने की वजह नहीं बताई। लेकिन तलाक के बाद जैस्मिन यूके या कनाडा शिफ्ट हो गई थीं। वैसे बता दें कि दोनों की बेटी भी है जिसका जन्म 2017 में हुआ था। वह अपनी मां के साथ ही रहती हैं और लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
हनी सिंह के साथ विवाद
बादशाह और हनी सिंह ने साथ में कई हिट गाने दिए, लेकिन फिर एक समय ऐसा आया जहां दोनों के बीच दरार आई और फिर ये विवाद इतना बढ़ गया कि आज तक दोनों के बीच वॉर जारी है।
दरअसल, 2010 के शुरुआत में माफिया मुनदीर गाना आया था जिसमें हनी सिंह, बादशाह, रफतार, इक्का थे। लेकिन फिर ये ग्रुप टूट गया जहां रिपोर्ट्स के मुताबिक सदस्य ने ये दावा किया कि हनी सिंह सेल्फ सेन्टर्ड थे और बाकी सबको पूरा क्रेडिट नहीं दिया।
वहीं बादशाह का दावा था कि हनी सिंह ने कोलैब्रेटर्स ने ब्लैंक कॉन्ट्रैक्ट्स साइन किए थे और उनके काम या मेहनत को आगे नहीं दिखाते थे। साल 2024 में बादशाह ने इस विवाद पर कहा था कि हनी ने ब्राउन रंग हिट गाने पर बीट दिया था, लेकिन उन्होंने गाने के लिरिक्स लिखे थे। बादशाह ने कहा था, उनकी बीट थी, लेकिन मैंने गाना लिखा था।
हनी नहीं करना चाहते विवाद खत्म
वहीं हनी सिंह ने दावा किया था कि बादशाह ने अपने गानों के जरिए हनी की बीमारियों का मजाक बनाया था। हालांकि बादशाह ने इस विवाद को खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन हनी सिंह इसके लिए तैयार नहीं थे। बादशाह ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान कहा था, एक फेज था जब मेरे अंदर एक इंसान के खिलाफ गुस्सा था और वो थे हनी सिंह। मुझे एहसास हुआ कि जब हम साथ थे जोड़ने वाले बहुत कम थे, तोड़ने वाले बहुत थे।
हालांकि हनी सिंह ने कहा था, उन्होंने गलती की और माफी मांगी। लेकिन वह ऐसे हैं कि पहले थूकेंगे और फिर उसे ही चाटेंगे। देखना वो फिर फ्लिप करेंगे।
बादशाह की नेटवर्थ
बादशाह सबसे अमीर सिंगर्स में से एक हैं। जागरण रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह की नेटवर्थ 124 करोड़ है। बादशाह के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं जिसमें 6.4 करोड़ की रोल्स रॉयस, लैम्बोर्गिनी 3.6 करोड़, जी वैगन, पोर्शे, मर्सिडीज बेन्ज, बीएमडब्लू समेत कई अन्य गाड़ियां भी हैं।
बादशाह की प्रॉपर्टी
बादशाह की प्रॉपर्टीज की बात करें तो उनका 12 करोड़ का दिल्ली और चंडीगढ़ में घर है और साथ ही 5 करोड़ का मुंबई में प्रॉपर्टी है। इसके अलावा उनकी लंदन, दुबई और पुणे में प्रॉपर्टी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



