Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की किल्लत के बीच एक राहत भरी खबर है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद आज भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं।
LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की किल्लत के बीच एक राहत भरी खबर है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद आज भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कच्चे तेल में एक बार फिर उबाल आ गया है। ब्रेंट क्रूड फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर पहुंच रहा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज सुबह 6 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ ब्रेंट क्रूड 97.69 डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि, डब्ल्यूटीआई भी करीब 6 प्रतिशत चढ़कर 92.41 डॉलर पर था। बता दें क्रूड में हर 1 डॉलर की बढ़ोतरी से सालाना भारत के आयात बिल में लगभग 2 अरब डॉलर का इजाफा होता है।
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर
ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर
सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर
दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर
हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर
रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर
उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर
देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर
नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर
इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर
जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर
संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर
कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर
उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर
चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर
राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
आज 12 मार्च को एलपीजी के क्या हैं रेट
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते अभी पिछले हफ्ते 7 मार्च को LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के रेट 115 रुपये तक बढ़े। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का आज का रेट 1883 रुपये है। जबकि घरेलू सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1875.50 रुपये का और घरेलू 939 रुपये का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1835 रुपये जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट आज 912.50 रुपये है। चेन्नई में आज कमर्शियल सिलेंडर 2043.50 रुपये का है और घरेलू 928.50 रुपये का।
अन्य शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडर के आज के रेट
पटना 1002.5 2135
लखनऊ 950.5 2005.5
आगरा 925.5 1937.5
मेरठ 922.50 1903
गाजियाबाद 910.5 1883
इंदौर 941 1990
भोपाल 918.5 1888
अहमदाबाद 920 1902
बेंगलुरू 915.5 1958.5
स्रोत: इंडेन
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



