Home व्यापार समाचार आज के टॉप पिक्स: अडानी पावर, वॉरी एनर्जीज समेत इन 5 शेयरों...

आज के टॉप पिक्स: अडानी पावर, वॉरी एनर्जीज समेत इन 5 शेयरों पर रखें नजर, बड़ी हलचल की उम्मीद

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गिफ्ट निफ्टी आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए तेज शुरुआत का संकेत दे रहा है। इस बीच विभिन्न अपडेट्स की वजह से आपके लिए हम 5 स्टॉक पिक लाए हैं, जिनपर आज आपकी नजर होनी चाहिए…

गिफ्ट निफ्टी के संकेत आज घरेलू शेयर मार्केट के लिए शुभ हैं। गिफ्ट निफ्टी 23,359 लेवल के आसपास ट्रेडिंग कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 160 पॉइंट का प्रीमियम था। यह सेंसेक्स-निफ्टी के लिए तेज शुरुआत का संकेत देता है। इस बीच विभिन्न अपडेट्स की वजह से आपके लिए हम 5 स्टॉक पिक लाए हैं, जिनपर आज आपकी नजर होनी चाहिए…

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अडानी पावर

महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (MSEDCL) ने कंपनी को लंबी अवधि के लिए बिजली सप्लाई समझौते के तहत 1,600 मेगावाट थर्मल पावर की आपूर्ति के लिए एलओए जारी किया है। इस खबर के बाद आज इस शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है।

शेयर प्राइस ट्रेंड: शुक्रवार को यह स्टॉक 1.07 पर्सेंट की गिरावट के साथ 147.52 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 5 सेशन में अडानी पावर 7.72 प्रतिशत चढ़ा है, वह भी तब बाजार बुरी तरह गिरा।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स

बोर्ड ने 1 अप्रैल से प्रभावी, स्वतंत्र निदेशक कल्पना उनाडकट को कंपनी की चेयरपर्सन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड के वर्तमान चेयरमैन चंद्रशेखर भावे 16 मई, 2026 को स्वतंत्र निदेशक के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे। इसके परिणामस्वरूप, वे 31 मार्च, 2026 से चेयरमैन पद से हट जाएंगे। इस अपडेट के बाद इस स्टॉक पर निवेशकों की नजर रहेगी।

शेयर प्राइस ट्रेंड: एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर शुक्रवार को 3.13 पर्सेंट की गिरावट के साथ 3829.80 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक इसमें 3 पर्सेंट की तेजी आई है जबकि, पिछले 6 महीने में 18 फीसद से अधिक नुकसान कराया है।

वारी एनर्जीज

कंपनी नागपुर, महाराष्ट्र में 6,200 करोड़ रुपये के निवेश से 10 गीगावॉट का इंटीग्रेटेड इंगॉट और वेफर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू करेगी।

शेयर प्राइस ट्रेंड: वारी एनर्जीज के शेयर शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 2724.10 रुपये परर बंद हुए थे। इस साल अबतक इसमें करीब 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में करीब 8 पर्सेंट चढ़ा है।

दिलीप बिल्डकॉन

ओडिशा ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (OBCCL) से ओडिशा में इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (EPC) आधार पर 160.2 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना के लिए कंपनी को सबसे कम बोली लगाने वाला (L-1) घोषित किया गया है। इस परियोजना के तहत सुंदरगढ़ में दुडुका-गोपालपुर-टोपरिया रोड (सर्विस रोड सहित 6 लेन) के डायवर्सन मार्ग का निर्माण ईपीसी मोड पर किया जाना है।

शेयर प्राइस ट्रेंड: यह स्टॉक शुक्रवार को 3.75 पर्सेंट टूटा और 437.10 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अबतक इसमें करीब 8 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई है।

रैम्की इंफ्रास्ट्रक्चर

कंपनी ने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) और अपनी सहायक कंपनी महा इंटीग्रेटेड लाइफ साइंसेज सिटी (MILES सिटी) के बीच रायगढ़, महाराष्ट्र में दीघी बंदरगाह औद्योगिक क्षेत्र में एक हाई-टेक फार्मास्युटिकल पार्क के विकास के लिए रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की है। इस परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के आधार पर डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण मॉडल पर कार्यान्वित किया जाएगा। 90 वर्ष की संचालन अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाली परिचालन आय सहित अनुमानित परियोजना लागत 3,000 करोड़ रुपये है।

शेयर प्राइस ट्रेंड: शुक्रवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट के बावजूद यह स्टॉक करीब 5 प्रतिशत उछला। हालांकि, इस साल अबतक करीब 13 प्रतिशत टूटा है। जबकि, पिछले 5 सत्रों में 8.69 प्रतिशत उछला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN