Home मनोरंजन समाचार आकांक्षा चमोला ने कहा- बोल्ड सीन्स करने से पहले मैंने शर्त रखी...

आकांक्षा चमोला ने कहा- बोल्ड सीन्स करने से पहले मैंने शर्त रखी थी कि मैं…

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/27/1200x900/asaeggghrrdddfgdf_1768371460447_1768371491361_1772199288064.jpg

आकांक्षा चमोला की सीरीज आई है, ‘दिल धोखा और डिजायर’। इस सीरीज में कई सारे इंटीमेट सीन्स हैं। ऐसे में आकांक्षा से पूछा गया कि सीरीज में इंटीमेट सीन्स कैसे शूट होते हैं। 

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने सीरीज में दिखाए जाने वाले बोल्ड सीन्स पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड की बहुत स्ट्रिक्ट गाइडलाइन्स हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अब एक्ट्रेस खुद भी पर्सनल बाउंड्री तय कर सकती हैं। वह साइन करने से पहले ही साफ-साफ कह सकती हैं कि मैं ऐसे सीन नहीं करूंगी। अगर आपके सेट पर इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर है तो चीजें और सही से होती हैं। इतना ही नहीं, आकांक्षा ने ये भी बताया कि उन्होंने ‘दिल धोखा और डिजायर’ साइन करने से पहले क्या शर्त रखी थी।

आकांक्षा की शर्तें

आकांक्षा ने हौटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने शो साइन करने से पहले ही शर्त रख दी थी। मैंने बता दिया था कि मैं कितना कर सकती हूं। मैंने साफ कर दिया था कि मैं कोई ग्राइंडिंग, हम्पिंग या सजेस्टिव मोशन शॉट नहीं करने वाली हूं। मैंने बैकलेस शॉट देने से भी मना कर दिया था। मैं इन चीजों को लेकर बहुत साफ थी। जब फ्रंटल एक्सपोजर की बात आई तो मैंने पहले ही मना कर दिया था। मैंने कह दिया था कि ब्लाउज नहीं उतरेगा, बैकलेस शॉट नहीं दूंगी, कोई हम्पिंग नहीं, कोई ग्राइंडिंग नहीं, इनमें से कोई भी सजेस्टिव मूवमेंट नहीं होंगे।’

सेंसर बोर्ड की गाइडलाइन्स

आकांक्षा बोलीं, ‘सबसे पहले, सेंसर बोर्ड के हिसाब से, बहुत ज्यादा सीन्स हम नहीं दिखा सकते। बहुत ज्यादा न्यूडिटी भी हम नहीं दिखा सकते। दूसरा, आपको सेट पर एक इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर मिलता है। ये जरूरी है। इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर उस सारे सीन्स को उसी समय हटवा देता है जो ओके नहीं होते हैं। सिर्फ वही सीन्स रिकॉर्ड में रहते हैं जो ओके होते हैं। तीसरा, सेट पर सिर्फ जरूरी-जरूरी लोग ही होते हैं और ज्यादातर महिलाएं होती हैं। चौथा, इन सीन की पहले से प्रैक्टिस होती है। प्रैक्टिस का मतलब ये नहीं है कि आप सच में किस करते रहते हो। किस करना सबको आता है। लेकिन एक इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर होता है जो… आपका समझाता की कैसे करना है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN