Source :- LIVE HINDUSTAN
Face Massage For Droopy Eyes: आंखों के आसपास की स्किन ढीली होने लगती है। जिससे कुछ लोगों के आंख के ऊपर की स्किन लटकना शुरू कर देती है। इस तरह की ड्रॉपी स्किन को टाइट करने के लिए फेस योगा एक्सपर्ट ने बताए ये 3 मसाज स्टेप।
उम्र बढ़ने के साथ ज्यादातर लोगों की स्किन से इलास्टिसिटी खोने लगती है। जिसकी वजह से स्किन लूज हो जाती है। फेस की स्किन ज्यादा पतली और नाजुक होती है और उसमे भी आंख के आसपास की स्किन को सबसे ज्यादा नाजुक माना जाता है। अक्सर आंख के आसपास की स्किन ही सबसे पहले ढीली हो जाती है और लटकना शुरू कर देती है। अगर आप भी ड्रॉपी आईज से परेशान हैं तो इसे टाइट करने के लिए मसाज इफेक्टिव तरीका हो सकता है। फेस योगा टीचर के बताए इन मसाज स्टेप को करें। रोजाना करने से धीरे-धीरे फर्क नजर आने लगेगा।
आई बैग और ड्रॉपी स्किन के लिए करें ये मसाज स्टेप
फेस योगा एक्सपर्ट ज्योति वाधवा ने 3 मसाज स्टेप इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। जिसे करने से फर्क नजर आएगा।
आंखों के आसपास करें मसाज
अगर आंख के ऊपर की स्किन लटकने लगी है और नीचे की तरफ आईबैग बनने लगे हैं तो बस आई क्रीम को आंखों के ऊपर और नीचे की तरफ लगाएं। इंडेक्स और मिडिल फिंगर को आंखों के ऊपर और नीचे की तरफ रखकर हल्के हाथ से ग्लाइड करें। इस प्रोसेस को कम से कम 20 बार करें।
टेंपल एरिया पर करें मसाज
अब दूसरी मसाज है जो टेंपल एरिया पर की जाए। इसे करने के लिए आंख के किनारे वाला एरिया जहां फोरहेड खत्म होता है। वहां पर दोनों हाथ की उंगलियों के पोर को ऊपर और नीचे करके रखें और ऐसे ग्लाइड करें जैसे स्किन को अपोजिट डायरेक्शन में खींच रहे हों। इस प्रोसेस को करीब 10 बार करें।
कान के आसपास करें मसाज
तीसरी मसाज जो आंख के आसपास की लूज हो रही स्किन को टाइट करने में मद करेगी। इसे करने के लिए बस दोनों इंडेक्स और मिडिल फिंगर को लेकर दोनों कान के आगे और पीछे मसाज करें। एक बार दोनों उंगलियों को कान के पीछे ले जाएं। फिर दोनों उंगलियों को कान के आगे की तरफ ले आएं। इस प्रोसेस को करीब 15 बार रिपीट करें। सबसे आखिरी में दोनों हाथ की उंगलियों को ग्लाइड करते हुए नीचे गर्दन से होते हुए कॉलर बोन पर लाकर छोड़ें।
रोजाना सुबह इन 3 मसाज को करने से ना केवल स्किन जागेगी बल्कि फ्लूइड रिटेंशन से भी छुटकारा मिलेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


