Home मनोरंजन समाचार अल्लू अर्जुन की पत्नी कौन हैं? खूबसूरती में देती हैं हिरोइनों को...

अल्लू अर्जुन की पत्नी कौन हैं? खूबसूरती में देती हैं हिरोइनों को मात, ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/08/1200x900/8th_april_allu_arjun_1775608168939_1775608173921.jpg

Allu Arjun Birthday: आज अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। चलिए उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी पत्नी से मिलवाते हैं और ये बताते हैं कि आखिर दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई थी।

आज 8 अप्रैल, 2026 को ‘आइकन स्टार’ अल्लू अर्जुन अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। अल्लू अुर्जन की पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है। खूबसूरती के मामले में स्नेहा बड़ी-बड़ी हिरोइनों को मात देती हैं। हालांकि, वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और हैदराबाद के एक खानदानी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। स्नेहा के पिता के.सी. शेखर रेड्डी, एक मशहूर बिजनेसमैन और साइंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन हैं।

अल्लू अर्जुन से ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं स्नेहा

अल्लू अर्जुन ने एमएसआर कॉलेज से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री हासिल की है। वहीं स्नेहा ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स किया है। एक तरफ, अल्लू अर्जुन सुपरस्टार हैं। वहीं दूसरी तरफ स्नेना आंत्रप्रेन्योर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

कैसे हुई थी पहली मुलाकात?

अल्लू अर्जुन और स्नेहा की पहली मुलाकात अमेरिका में हुई थी। दोनों एक कॉमन दोस्त की शादी अटेंड करने अमेरिका गए थे। जब पहली बार अल्लू अर्जुन की नजर स्नेहा पर पड़ी थी तब वह उन्हें देखते रह गए थे। उन्हें पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया था। दोस्त के जरिए उन्होंने स्नेहा से बात की और फिर दोनों के बीच मैसेज और फोन का सिलसिला शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।

शादी की राह में आईं चुनौतियां

शुरुआत में दोनों के परिवारों के बीच कुछ हिचकिचाहट थी। स्नेहा का परिवार फिल्मी दुनिया से दूर था, जबकि अर्जुन एक बड़े फिल्मी खानदान से थे। हालांकि, अर्जुन की जिद और दोनों के सच्चे प्यार को देखते हुए दोनों के माता-पिता मान गए।

कब हुई शादी?

26 नवंबर, 2010 को हैदराबाद में एक भव्य समारोह में दोनों की सगाई हुई। फिर 6 मार्च, 2011 को दोनों एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। आज इस जोड़ी के दो प्यारे बच्चे हैं- बेटा अल्लू अयान और बेटी अल्लू अर्हा। अर्हा ने तो फिल्म ‘शाकुंतलम’ से अपने अभिनय की शुरुआत भी कर दी है।

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म

अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म को ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली मेगा-फिल्म “AA22xA6” का आधिकारिक टाइटल पोस्टर आज सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर रिलीज होने वाला है। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN