Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/16/1200x900/Nora_Fatehi_and_Armaan_Malik_1773678590960_1773678595306.jpgArmaan Malik Reaction on Sarke Chunar Teri Sarke: नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनरी तेरी सरके’ के आपत्तिजनक लिरिक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
साउथ की फिल्म KD का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने के डबल मीनिंग बोल की वजह से यह सॉन्ग विवादों में आ गया है। अब सिंगर अरमान मलिक ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रहे सिंगर अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक ने अपनी X पोस्ट में इस गाने की एक क्लिप रीशेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें यह गाना दोबारा सुनना पड़ा, क्योंकि उन्हें यकीन नहीं हुआ कि जो वह सुन रहे हैं वो वाकई में किसी पैन इंडिया रिलीज होने जा रही फिल्म के गाने में गाया गया है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
गाने पर अरमान मलिक का रिएक्शन
अरमान मलिक ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘यह मेरी टाइमलाइन में आ गया, और मुझे इसे दोबारा सुनना पड़ा क्योंकि ताकि आश्वस्त हो सकूं कि मैंने जो सुना वो सही है। यह देखकर बहुत दुख होता है कि कॉमर्शियल सॉन्ग राइटिंग ने एक और निचला स्तर छू लिया है।’ एक यूजर ने अरमान की पोस्ट पर कमेंट किया कि कम से कम आपने कभी इस तरह का गाना अपने करियर में नहीं गाया, और मुझे यकीन है कि आप ऐसा कभी नहीं करोगे। इस पर अरमान मलिक ने जवाब दिया- भाई, कभी भी नहीं। अरमान मलिक की इस पोस्ट पर ढेरों लोगो ने रिएक्शन दिया है। कुछ लोग जहां नाराज होते दिखे, वहीं कुछ ने मजाक बनाया।
कमेंट बॉक्स में क्या बोले फॉलोअर्स?
एक यूजर ने कमेंट किया – ये कितना शर्मनाक है… लोग सिर्फ पैसे के लिए ऐसे घिनौने गाने लिखते, कंपोज करते और गाते हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- कान को एसिड से धोना पड़ेगा भाई… पता नहीं ये लोग इस गाने को बनाते वक्त शर्मिंदा क्यों नहीं हुए। एक शख्स ने लिखा- इसमें कोई सेंसुएलिटी नहीं, बस सीधा-सीधा अश्लीलता है। ये सबसे घिनौना लिखा गया गाना है जो मैंने कभी देखा। औरतों को इतना ऑब्जेक्टिफाई करना। एक यूजर ने अरमान मलिक की तारीफ करते हुए लिखा- अमाल के हाल के इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था कि वो ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करेंगे जो औरतों का अपमान करें। दोनों भाइयों पर गर्व है।
कितने लिखे हैं बोल और कितने गाया?
इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने इस गाने पर किए हैं। बता दें कि इस गाने को अर्जुन जन्या ने म्यूजिक दिया है और रकीब आलम ने इसके बोल लिखे हैं। मंगली ने इसे अपनी आवाज दी है। बात फिल्म की करें तो केडी द डेविल साल 2026 में रिलीज होने वाली कन्नड़ भाषा की एक्शन क्राइम फिल्म है। इसका निर्देशन प्रेम ने किया है और इसमें ध्रुवा सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रेशमा नानाया अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1970 के दशक में घटित होती है, जिसमें अंडरवर्ल्ड की घिनौनी दुनिया को दिखाया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


