Home मनोरंजन समाचार अरबाज खान ने बताया पिता का हाल, डिस्चार्ज को लेकर दिया ये...

अरबाज खान ने बताया पिता का हाल, डिस्चार्ज को लेकर दिया ये अपडेट

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/12/1200x900/arbx_1773317436606_1773317441953.jpg

अरबाज खान ने अपने पिता सलीम खान का हेल्थ अपडेट दिया है। सलीम जो 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनको लेकर काफी समय से अपडेट नहीं आया था, लेकिन अब बेटे अरबाज ने बताया कि उनकी हालत कैसी है।

सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान के पिता सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम को ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। खान परिवार अस्पताल जाकर सलीम से मिलता रहता है। अब अरबाज ने सलीम का हेल्थ अपडेट दिया है।

क्या बोले अरबाज खान

अरबाज दरअसल, हाल ही में एक इफ्तार पार्टी में नजर आए। इस दौरान उन्हें जब पैपराजी ने कैप्चर किया तो सलीम की हेल्थ को लेकर पूछा। इस पर अरबाज ने कहा वह अब बेहतर हैं। उनकी हालत अब ठीक है। पापा अब बेहतर हैं।

बताया कब होंगे सलीम डिस्चार्ज

फिर किसी ने पूछा कि सलीम डिस्चार्ज कब होंगे तो सलीम खान ने कहा, ‘जल्द…इंशाअल्लाह।’

डॉक्टर्स ने बताया था सलीम का अपडेट

सलीम के अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टर जलील पार्कर ने कहा था, ‘छोटा ब्रेन हेमरेज हुआ था। एक छोटा प्रोसेस हुआ था सुबह। वह अब बेहतर हैं, लेकिन अब भी वेन्टिलेटर पर हैं। कल तक उन्हें वेन्टिलेटर से निकाल दिया जाएगा। उनकी उम्र को देखते हुए रिकवर टाइम थोड़ा लंबा हो सकता है।’

डॉक्टर ने यह भी कहा कि सलीम खान का ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा था, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें झटके भी लग रहे थे।

सलमान हुए थे नाराज

वैसे बता दें कि इसके बाद यह भी खबर आई थी कि सलमान और खान परिवार डॉक्टर के स्टेटमेंट से खुश नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि मीडिया में सलीम को लेकर कोई अपडेट दिया जाए क्योंकि इससे अफवाहों को हवा मिल जाती है। ये पर्सनल मैटर है और इसे पर्सनल ही रखा जाना चाहिए। अगर कोई भी अपडेट देना होगा तो परिवार खुद दे देगा।

वैसे इसके बाद से डॉक्टर या अस्पताल के किसी भी स्टाफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

कई सेलेब्स पहुंचे थे मिलने

सलीम खान से मिलने अस्पताल में कई सेलेब्स भी गए थे जिसमें आमिर खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, संजय दत्त, रितेश देशमुख शामिल हैं।

आमिर ने दिया था सलीम का अपडेट

आमिर खान ने एक इवेंट में कहा था कि वह अस्पताल गए थे, लेकिन सलीम खान से मिल नहीं पाए। हालांकि परिवार वालों से उन्होंने मुलाकात की थी। सलीम अब पहले से बेहतर हैं। सब उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

वहीं डेजी शाह ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सलीम खान से मिली तो नहीं, लेकिन वह सलमान और परिवार वालों के टच में हैं। सलीम सर की हालात अब पहले से बेहतर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN