Home व्यापार समाचार अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, देखें किसका घटा रुतबा और किसकी दौलत

अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, देखें किसका घटा रुतबा और किसकी दौलत

1
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वॉल्टन बंधुओं में से दो टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। वॉरेन बफेट की टॉप-10 में एंट्री हुई है और अडानी-अंबानी की रैंकिंग में भी बदलाव आया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में लैरी पेज, सर्ग्री ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस की दौलत में बढ़त दर्ज की गई है।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। वॉल्टन बंधुओं में से दो टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। वॉरेन बफेट की टॉप-10 में एंट्री हुई है और अडानी-अंबानी की रैंकिंग में भी बदलाव आया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में लैरी पेज, सर्ग्री ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस की दौलत में बढ़त दर्ज की गई है। अभी कुछ दिन पहले ही दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एंट्री पाए एलिस वॉल्टन को बुध्वार को 2.01 अरब डॉल का झटका लगा और टॉप 10 से बाहर हो गए। इनके पास अब 147 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। रॉब वाल्टन भी 2.01 अरब डॉलर के साथ 11वें स्थान पर आ गए हैं। इनकी कुल संपत्ति अब 151 अरब डॉलर है।

हुआंग और बफेट ने पाया खोया हुआ रुतबा

एनवीडिया के मालिक जेनसेन हुआंग की दौलत में 2.44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस इजाफे के साथ ही उन्होंने अपना खोया हुआ रुतबा हासिल कर लिए। एक बार फिर हुआंग 156 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर वॉरेन बफेट 1.36 अरब डॉलर गंवाने के बावजूद टॉप-10 में एंट्री पा गए हैं। इनकी कुल संपत्ति 149 अरब डॉलर रह गई है।

अडानी-अंबानी की घटी रैंकिंग

दुनिया के अरबपतियों में अडानी-अंबानी का रुतबा थोड़ा कम हुआ है। गौतम अडानी टॉप-20 अरबपतियों में भी नहीं हैं। वह 84.6 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 21वें स्थान पर आ गए हैं। बुधवार को उनकी दौलत में 662 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई। दूसरी ओर मुकेश अंबानी की दौलत में 1.9 अबर डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद वह 19वें स्थान पर हैं। स्टीव बाल्मर और मइकल डेल पहले ही बाहर हो चुके थे।

टॉप लूजर्स की लिस्ट में अंबानी

इस साल दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर लूजर्स में लैरी एलिसन को इस साल अबतक 39 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। बर्नार्ड अरनॉल्ट को 30 अरब डॉलर, स्टीव बाल्मर को 26.8, जेफ बेजोस को 11.9, Prajogo Pangestu को 10.5, मुकेश अंबानी को 10 अरब डॉलर का झटका इस साल लगा है।

टॉप-10 अमीरों में 7 टेक इंडस्ट्रीज से

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के टॉप-10 अमीरों में अब फिर से 7 लोग टेक इंडस्ट्रीज से रह हो गए हैं। एलन मस्क 672 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। लैरी पेज 262 अरब डॉलर के साथ दूसरे, सर्गेई ब्रिन 243 अरब डॉलर के साथ तीसरे, मार्क जुकरबर्ग 228 अरब डॉलर के साथ 5वें स्थान पर है। लैरी एलिसन 208 अरब डॉलर के साथ छठे और जेनसेन हुआंग 156 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN