Source :- LIVE HINDUSTAN
डोनाल्ड ट्रंप ने हमें क्लियर गाइडलाइंस दी हैं। अगर ईरान के लोग पूरे भरोसे के साथ बात करते हैं तो इसे अच्छे से अंजाम दिया जाएगा। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि अगर वह लोग हमारे साथ खेल खेलने की कोशिश करेंगे तो फिर अंजाम भी वैसा ही होगा। यह बातें जेडी वेंस ने कही हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने हमें क्लियर गाइडलाइंस दी हैं। अगर ईरान के लोग पूरे भरोसे के साथ बात करते हैं तो इसे अच्छे से अंजाम दिया जाएगा। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि अगर वह लोग हमारे साथ खेल खेलने की कोशिश करेंगे तो फिर अंजाम भी वैसा ही होगा। यह बातें आज अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहीं। वह ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली महत्वपूर्ण बातचीत के लिए पाकिस्तान के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान जेडी वेंस ने ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक रहने की उम्मीद जताई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहाकि राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत करने जा रही टीम के लिए सीमाएं बना दी हैं। साथ ही डील होने की भी उम्मीद जताई है।
कैसी है वेंस का अप्रोच
पाकिस्तान रवानगी के लिए एयर फोर्स 2 में सवार होते हुए वेंस ने कहाकि अमेरिकी राष्ट्रपति कह चुके हैं कि अगर ईरानी अच्छी मंशा के साथ बातचीत के इच्छुक हैं तो हम भी खुले हाथों से इसका स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहाकि लेकिन अगर यह लोग अमेरिका के साथ खेल खेलने की कोशिश करेंगे तो फिर हमारा जवाब भी उसी तरह का होगा। वेंस, लंबे समय से विदेशी सैन्य हस्तक्षेपों के प्रति संदेहपूर्ण रहे हैं। वह हमेशा खुले अंतहीन संघर्षों में सैनिक भेजने की संभावना के बारे में मुखर रहे हैं। शुक्रवार को वेंस पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद में ईरान के साथ मध्यस्थता वार्ताओं का नेतृत्व करने के लिए रवाना हुए।
अमेरिका पर दबाव
वेंस की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब एक अस्थायी, संघर्षविराम टूटने के कगार पर नजर आ रहा है। ईरान की और अमेरिका और उसके सहयोगी इजरायल की मांगों के बीच की खाई आसानी से सुलझती नहीं दिखाई दे रही है। अमेरिका में भी काफी ज्यादा दबाव बढ़ रहा है। दबाव तो वेंस के ऊपर भी है जो अगले राष्ट्रपति चुनाव में दावेदार हो सकते हैं। अमेरिका पर इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए राजनीतिक और आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
कौन-कौन जा रहा है
वेंस के साथ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर भी शामिल हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय वाइट हाउस ने बातचीत के प्रारूप को लेकर बहुत कम जानकारी दी है। यह भी नहीं बताया गया है कि वार्ता प्रत्यक्ष होगी या अप्रत्यक्ष और न ही बैठक को लेकर कोई स्पष्ट अपेक्षाएं बताई गई हैं।
वेंस की बड़ी परीक्षा
यह अब तक वेंस के लिए सबसे बड़ी परीक्षा वाला क्षण है क्योंकि वेंस के पास खास कूटनीतिक अनुभव नहीं है। उन्होंने बुधवार को इस अटकल को खारिज किया था कि ईरानियों ने उनके वार्ता में शामिल होने का अनुरोध किया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहाकि मुझे यह नहीं पता। अगर यह सच है तो मुझे हैरानी होगी। मैं हालांकि इसमें शामिल होना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है कि मैं कुछ बदलाव ला सकता हूं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



