Home विश्व समाचार अमेरिका ने हमला किया, तो दिल्ली मुंबई पर कर देंगे अटैक; पूर्व...

अमेरिका ने हमला किया, तो दिल्ली मुंबई पर कर देंगे अटैक; पूर्व पाक राजदूत अब्दुल बासित

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कभी अमेरिका और इजरायल मिलकर भारत पर हमला करते हैं, तो पाकिस्तान इन पर हमला नहीं कर सकता। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान भारत के महानगरों पर हमला बोल देगा।

ईरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगा अमेरिका और इजरायल ने हमला बोल दिया है। इससे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भविष्य के लिए एक डर का माहौल बन गया है। इस्लामाबाद को डर सता रहा है कि इराक और ईरान के बाद अब परमाणु मामले में अगला नंबर उसी का है। ऐसे में पाकिस्तान का शिक्षित वर्ग एक बार फिर से अपनी जिहादी मानसिकता को उजागर कर रहा है। भारत में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके अब्दुल बासित ने कहा है कि अगर कभी अमेरिका पाकिस्तान पर ऐसे हमला कर देता है, तो इस्लामाबाद इसका बदला लेने के लिए मुंबई और दिल्ली पर हमला कर देगा।

एक पाकिस्तानी चैनल से बात करते हुए अब्दुल बासित ने इस्लामाबाद के रणनीतिक खालीपन का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा. “सोचिए कि ऐसा ही एक हमला अमेरिका और इजरायल मिलकर हमारे ऊपर कर देते हैं। हमारे पास अमेरिका या इजरायल तक मार करने वाली मिसाइलें अभी नहीं है। आपको क्या लगता है हमारे लिए कौन सा रास्ता बेहतर होगा? भारत, हम दिल्ली और मुंबई पर अटैक कर देंगे।” बासित ने अपनी इस बात के समर्थन में तर्क भी दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान भले ही अपने दूसरे दुश्मनों को निशाना न बना पाए,लेकिन वह भारत के महानगरों को निशाना बना सकता है।” 2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्तानी राजदूत के तौर पर तैनात रहने वाले बासित ने किसी भी हालात में भारत को पाकिस्तान के लिए डिफॉल्ट निशाना बताया।

आपको बता दें, बासित की तरफ से दिया गया यह बयान यह संकेत देता है कि कैसे भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की तरफ से एक दबाव के साधन के रूप में देखा जाता है। बई और नई दिल्ली का नाम लेकर बासित न केवल 26/11 जैसे आतंकी हमलों की याद दिलाते हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि भारत, पाकिस्तान की सैन्य निराशाओं का मुख्य लक्ष्य बना हुआ है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया सूत्रों का मानना है कि बासित के ये बयान अचानक या ऐसे ही दिए गए नहीं हैं। यह बयान पाकिस्तान के सेना की “सिखाई गई” सोच को दर्शाते हैं। एक पूर्व वरिष्ठ राजनयिक होने के नाते, उन्हें सैन्य सोच के प्रवक्ता के रूप में देखा जा रहा है। भारत में “जहां चाहें वहां लोगों को मारने” की उनकी वकालत लंबे समय से चले आ रहे जिहादी सोच की झलक देती है, जो भारत की संप्रभुता को निशाना बनाता रहा है।

आपको बता दें, पाकिस्तान की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिका की खुफिया एजेंसी की प्रमुख तुलसी गबार्ड ने वाशिंगटन की सुरक्षा के लिए ईरान से ज्यादा बड़ा खतरा पाकिस्तान को बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के सामने यह भूल जाता है कि ईरान के पड़ोस में भी एक ऐसा देश है, जो इस्लामिक कट्टरपंथ से ग्रसित है, परमाणु संपन्न है और अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइलों का निर्माण कर रहा है। यह बहुत ही खतरनाक है।

इसके अलावा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी कई बार इस बात को सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि ईरान के बाद इस दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा पाकिस्तान ही है। ऐसे में अब जबकि ईरान पर हमला हो चुका है, तो पाकिस्तान के अंदर भी डर का माहौल है।

यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान की तरफ से भारत को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। इसके पहले भी पाकिस्तान भारत के ऊपर परमाणु बम का इस्तेमाल करने तक की धमकी दे चुका है। हालांकि, वह यह भूल जाता है कि भारत तीनों जमीन, आसमान और पानी तीनों जगहों से परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने में सक्षम हैं। इसके अलावा भारत का एयर डिफेंस सिस्टम भी बहुत मजबूत है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN