Home  लाइफस्टाइल समाचार अमीर महिलाओं की तरह दिखने के लिए लगाएं उनके जैसा लिपस्टिक शेड,...

अमीर महिलाओं की तरह दिखने के लिए लगाएं उनके जैसा लिपस्टिक शेड, देखिए 5 रॉयल रंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लिपस्टिक पूरी तरह से लुक को बदल देती है। लेकिन सुंदर दिखना इस बात पर निर्भर करता है कि आप लिपस्टिक किस रंग की लगा रहे हैं। अगर आप अमीर महिलाओं की तरह दिखना चाहती है तो यहां देखिए 5 रॉयल रंग।

मेकअप में लिपस्टिक केवल एक कलर का काम नहीं करती बल्कि ये पूरे लुक को फिनिशिंग टच देने का काम करता है। भले ही आपने बेस या आंखों का मेकअप बहुत अच्छा किया हो, लेकिन बिना लिपस्टिक के मेकअप अधूरा लगता है। हालांकि लुक का इंहेंस होना पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सही शेड की लिपस्टिक चुनी है या नहीं। एक सही लिप कलर तुरंत आपके चेहरे पर रौनक ला सकती है। बहुत सी महिलाएं लिपस्टिक के उन रंगों को पसंद करती हैं जो अक्सर अमीर महिलाएं लगाती हैं। अमीर दिखने वाले शेड्स तड़क-भड़क वाले नहीं होते। बल्कि ये न्यूड्स, सॉफ्ट मॉव या क्लासिक ईंट जैसा लाल हो सकते हैं। इस तरह के रंगों को लगाने से आप सोफिस्टिकेटेड और एलिगेंट दिख सकती हैं।

1) रोजी न्यूड

अमीर लुक पाने के लिए ये रंग महिलाओं की पहली पसंद है। यह आपके होंठों के नेचुरल रंग जैसा ही होता है, बस थोड़ा लिप्स को इंहेंस करता है है। यह ऑफिस मीटिंग्स, कैजुअल लंच और डे-लुक के लिए सबसे बेहतरीन है। सोफिस्टिकेटेड और नेचुरल लुक पाने के लिए इसे ट्राई करें।

2) डीप बेरी या प्लम

गहरे बैंगनी या जामुनी रंग का हल्का शेड लग्जरी का एहसास कराता है। यह रंग शाही परिवारों की पसंद है। बोल्ड लुक के लिए खासतौर से रात के लिए यह सबसे क्लासी ऑप्शन है।

3) सॉफ्ट म्यूटेड मॉव

ये गुलाबी और बैंगनी का हल्का मिक्स है। ये रंग आपतके सादगी भरे लुक को उभारता है। बहुत लाउड मेकअप पसंद न हो तो इस रंग को चुनें। क्लिन और एलीगेंट लुक पाने के लिए ये बेस्ट है।

4) ब्रिक ब्राउन

ये क्लासी शेड काफी ट्रेंड में है। ये भूरे और हल्के नारंगी-लाल का मिक्स है, जो इंडियन स्किन टोन पर बहुत रॉयल लगता है। इंडियन वियर के साथ ये रंग काफी अच्छा लगता है।

5) रूबी रेड

शाम की पार्टियों या फॉर्मल इवेंट्स के लिए ये बेस्ट लिपस्टिक कलर साबित हो सकता है। अच्छी बात यह है कि ये रंग कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। बस इस रंग को लगाते समय ध्यान रखें कि आपका मेकअप हल्का हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN