Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/06/1200x900/amitabh_bachchan_06_03_1772802775905_1772802779422.pngAmitabh Bachchan Buys Land in Ayodhya: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक और जमीन खरीदी है। ये बिग बी का अयोध्या में तीसरा निवेश है। उन्होंने 35 करोड़ में ये जमीन खरीदी है।
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने राम नगरी अयोध्या में एक और जमीन खरीदी है। अमिताभ बच्चन का अयोध्या में ये तीसरा निवेश है। अभिनंदन लोढ़ा हाउस (HoABL) से 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी ने 6 मार्च को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि AB Corp Ltd के प्रबंध निदेशक राजेश यादव ने इस सौदे को अंजाम दिया।
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या नगरी में तीसरी बार किया निवेश
अमिताभ बच्चन ने जो जमीन खरीदी है वो जमीन HoABL की 75 एकड़ की ‘द सरयू’ परियोजना के पास स्थित है। यह अमिताभ बच्चन का अयोध्या में तीसरा निवेश है। HoABL के चेयरमैन ने कहा कि HoABL में हम भूमि को केवल धन के रूप में नहीं, बल्कि एक विरासत के रूप में देखते हैं। अयोध्या में, इस विरासत एक गहरा अर्थ है, एक ऐसी ‘विरासत’ जहां आस्था और विरासत एक साथ मिलती हैं।
HoABL के साथ अमिताभ बच्चन का चौथा निवेश
बता दें कि यह अयोध्या में अमिताभ बच्चन का तीसरा निवेश और HoABL के साथ उनका चौथा प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। अयोध्या के अलावा, अमिताभ बच्चन ने HoABL की ‘सोल दे अलीबाग’ परियोजना में भी निवेश किया है, जहां उन्होंने 10 करोड़ रुपये में 10,000 वर्ग फुट की जमीन खरीदी है। अयोध्या में तीसरे निवेश को लेकर अभी अमिताभ बच्चन की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
2024 और 2025 में भी खरीदी थी अयोध्या में जमीन
अमिताभ बच्चन की बात करें तो उन्होंने मई 2025 में उन्होंने द सरयू के बगल में लगभग 40 करोड़ रुपये में 25,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था। इससे पहले, 2024 में, उन्होंने अयोध्या में होआबल एबीएल के द सरयू में 14.5 करोड़ रुपये में 10,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


