Home मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन ने बताया, उनके किस टोटके से इंडिया ने जीता टी-20...

अमिताभ बच्चन ने बताया, उनके किस टोटके से इंडिया ने जीता टी-20 वर्ल्डकप, बोले- कहा था…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/09/1200x900/amitabh_bachchan_1773053309821_1773053309941.jpg

अमिताभ बच्चन मैच को लेकर अंधविश्वासी हैं। टी-20 वर्ल्डकप में भी उन्होंने एक त्याग किया था जिसे वह टोटका मानते हैं। यहां जानें क्या-क्या चीजें हैं जो मैच के दौरान उन्हें चिंता में डाल देती हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बॉलीवुड के कई सिलेब्स खुशी जता चुके हैं। इस बीच क्रिकेट के शौकीन अमिताभ बच्चन ने का ट्वीट वायरल है। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने जीत के लिए क्या कुर्बानी दी। टीम इंडिया ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में धूम मचा दी। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। जीत के बाद शाहरुख खान से लेकर विकी कौशल तक ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी। अब अमिताभ बच्चन का ट्वीट भी सुर्खियां बटोर रह है। उन्होंने मैच की कई तस्वीरों के साथ लिखा है कि ऐसा कैसे हो गया।

मैच ना देखना देशसेवा

अमिताभ बच्चन क्रिकेट के तगड़े फैन हैं। सोशल मीडिया पर उनकी दीवानगी अक्सर जाहिर होती रहती है। वह बड़े शौक से क्रिकेट देखते हैं लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में एक अंधविश्वास के चलते उन्होंने मैच नहीं देखा। अमिताभ बच्चन ने लिखा है, ‘कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे, हो गया।’ कई लोग अमिताभ के ट्वीट के मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा है, सर अगर ऐसा है तो आपका मैच ना देखना भी देश सेवा ही हो गया। इंडिया के लिए ये बलिदान जारी रखिए। एक ने लिखा है कि अब अमिताभ बच्चन को हाइलाइट्स देख लेनी चाहिए।

एक बार टूट चुका अंधविश्वास

अमिताभ बच्चन मैच देखने को लेकर इस टोटके को काफी पहले से फॉलो करते हैं। 2007 के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैच अगर तनावपूर्ण होता है तो वह लाइव नहीं देखते, उन्हें लगता है कि वह देखेंगे तो इंडिया मैच हार जाएगा। 2011 वर्ल्डकप में उन्होंने डर के बाद भी मैच देखा था। जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था, मैं मैच देखने को लेकर अंधविश्वासी हूं क्योंकि मुझे लगता है हम हार जाएंगे… लेकिन पता नहीं क्यों आज टीवी के सामने बैठ गया और धोनी के छक्के तक देखता रहा।’

बिग बी के कई सारे टोटके

2023 के वनडे वर्ल्ड कप में जब भारत लगातार जीत रहा था तब अमिताभ बच्चन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बाद ट्वीट किया था, ‘जब मैं मैच नहीं देखता, तो हम जीतते हैं!’ सिर्फ मैच देखना ही नहीं। अमिताभ बच्चन के और भी अंधविश्वास हैं। वह एक बार ब्लॉग में लिख चुके हैं कि पैर पर पैर चढ़ाकर बैठना है या नहीं, जूते पहनने हैं या नहीं, कौन सा पैर ऊपर रखना है, इन सब बातों पर भी परेशान रहते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN