Home मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन के लिए गाने से कर दिया था इस सिंगर ने...

अमिताभ बच्चन के लिए गाने से कर दिया था इस सिंगर ने इनकार, कहा- क्या तुम मुझे तानसेन समझते हो?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/18/1200x900/Abch_1773842610611_1773842617387.jpg

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसके लिए किशोर कुमार ने गाना गाने से इनकार कर दिया था, लेकिन इसकी वजह अमिताभ से जुड़ी नहीं है। जानिए क्या था यह किस्सा?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को ‘ना’ कहने की शायद ही फिल्म इंडस्ट्री में कोई कल्पना भी कर सकता है। लेकिन सालों पहले उनकी एक आइकॉनिक हिट फिल्म के लिए गाना गाने से एक लीजेंडरी सिंगर ने मना कर दिया था। इस सिंगर का नाम था किशोर कुमार। किशोर कुमार को अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘नमक हलाल’ के लिए एक गाना गाना था, किशोर कुमार की आवाज अमिताभ बच्चन के ऊपर जाने वाली थी, लेकिन किशोर कुमार को जब यह गाना ऑफर किया गया तो उन्होंने नाराज होते हुए बप्पी लहरी से कहा- क्या तुम मुझे तानसेन समझते हो?

‘यह गाना है या कहानी? मैं यह नहीं गाऊंगा’

यह गाना था, ‘कि पग घुंघरू बांध मीरा नाची थीं’, इस गाने के कंपोजर बप्पी लहरी यह चाहते थे कि यह गाना उनके मामा किशोर कुमार गाएं। जब उन्होंने पहली दफा यह गाना किशोर दा को सुनाया, तब उनका पहला रिएक्शन था, यह गाना है या कहानी? मैं यह नहीं गाऊंगा। किशोर कुमार ने कहा- तुम लोग इतने बड़े-बड़े गाने ले आते हो। लेकिन बप्पी दा के बहुत कन्विंस करने पर आखिरकार किशोर कुमार राजी हो गए। प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये था और इसने करीब 12 करोड़ 64 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

इस लीजेंडरी सिंगर ने भी दी थी आवाज

अगर महंगाई के हिसाब से साल 1982 में आई इस फिल्म की कमाई को कैलकुलेट किया जाए, तो आज के हिसाब से यह कमाई 300 करोड़ रुपये के आसपास होती। कम लोग जानते हैं कि फिल्म का गाना ‘पग घुंगरू’ भले ही किशोर कुमार ने गाया था, लेकिन इसका एक सरगम वाला हिस्सा उनके साथ पंडित सत्यनारायण मिश्रा ने भी गाया था। कहते हैं कि यह पहला बॉलीवुड सॉन्ग था जिसमें डिस्को बीट्स और क्लासिकल सरगम का फ्यूजन हुआ था। गाना इतना बड़ा हिट हुआ कि यह आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शुमार है।

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्में

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें कल्कि-2, आंखें-2 और बी-हैप्पी के अलावा दर्शकों को उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र-2 का भी बड़ी बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड के महानायक उम्र का 80वां पड़ाव पार करने के बाद भी वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं और दिन क 12-12 घंटे काम करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN