Home टेक न्यूज़ अब Aadhaar बनवाना और अपडेट कराना सुपर आसान! Mappls ऐप पर मिलेंगे...

अब Aadhaar बनवाना और अपडेट कराना सुपर आसान! Mappls ऐप पर मिलेंगे Verified सेंटर, मिनटों में होगा काम

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अब Aadhaar सेंटर ढूंढना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। UIDAI ने MapmyIndia के साथ मिलकर नई सुविधा शुरू की है, जिससे नजदीकी Verified Aadhaar सेंटर अब Mappls मैप्स पर दिखाई देंगे। इससे लोग आसानी से सही सेंटर तक पहुंचकर अपना काम बिना परेशानी के पूरा कर सकेंगे।

Aadhaar आज एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं तक हर जगह Aadhaar की जरूरत पड़ती है। लेकिन अक्सर लोगों को Aadhaar सेंटर ढूंढने में परेशानी होती है, खासकर तब जब उन्हें सही और अधिकृत सेंटर की जानकारी नहीं मिलती। कई बार लोग गलत या अनऑथराइज्ड सेंटर पर पहुंच जाते हैं, जिससे समय और पैसा दोनों खराब होता है।

इसी समस्या को हल करने के लिए UIDAI ने एक बड़ा कदम उठाया है। UIDAI ने MapmyIndia के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत अब Mappls ऐप पर देशभर के वेरीफाईड Aadhaar सेंटर की जानकारी मिलेगी। Mappls App के जरिए यूजर्स आसानी से अपने आसपास के Aadhaar सेंटर ढूंढ पाएंगे और यह भी जान पाएंगे कि वहां कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं। यह कदम डिजिटल इंडिया को और मजबूत बनाने के साथ-साथ आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN